Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पुरानी से पुरानी कब्ज का रामबाण इलाज है ये बीज, जानें क्या है खाने का सही तरीका

कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसे अगर नजरअंदाज किया जाए तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अलसी के बीज न सिर्फ पेट साफ करते हैं बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं.

Latest News
पुरानी से पुरानी कब्ज का रामबाण इलाज है ये बीज, जानें क्या है खाने का सही तरीका

flax seeds 

Add DNA as a Preferred Source

कब्ज(Constipation) एक गंभीर पाचन समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते है. यह आहार, जीवनशैली और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकती है. कब्ज से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं दिखता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों से भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है? इन्हीं में से एक है अलसी के बीज. इन्हें फ्लैक्स सीड्स(Flax seed) भी कहा जाता है जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं. आइए जानते हैं अलसी के बीज खाने का सही तरीका और इनके फायदे.

अलसी के बीज के फायदे

  • अलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. ये फाइबर मल को नरम करते हैं और आंतों की गतिविधि को बढ़ाते हैं, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है.
  • अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो  दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
  • अलसी के बीजों में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है.
  • अलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वे मुंहासे, झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  • अलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. फ्री रेडिकल्स सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं. अलसी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.
  • अलसी के बीजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
     

यह भी पढ़ें:खाने से पहले और बाद में चाय या कॉफी पीना कितना खतरनाक है? आईसीएमआर ने दी है खतरों की सूची


कैसे करे सेवन?
अलसी के बीजों को रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें. आप अलसी के बीजों को दही में मिलाकर खा सकते हैं. अलसी के बीजों को स्मूदी में डालकर भी खाया जा सकता है. आप अलसी के बीजों को सलाद में डालकर भी खा सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement