लाइफस्टाइल
Karwa Chauth Special Halwa Recipe: अगर आप इस बार करवाचौथ के मौके पर घर पर ही कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मखानी हलवा ट्राय कर सकती हैं. ये टेस्टी हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आइए जान लेते हैं मखानी हलवा बनाने की क्या है आसान रेसिपी...
Karwa Chauth Special Halwa Recipe: करवाचौथ का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी है. बता दें कि करवाचौथ हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. इसके अलावा इस दिन कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं, खासतौर से खाने की मीठी चीजें.
ऐसे में अगर आप भी इस बार घर पर ही कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मखानी हलवा (Makhani Halwa) ट्राय कर सकती हैं. ये टेस्टी हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. आइए जान लेते हैं मखानी हलवा बनाने की क्या है आसान रेसिपी...
इसे बनाने में न तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही इसमें ज्यादा पैसे खर्च होते हैं. आज हम आपको यहां मखानी हलवा की आसान सी रेसिपी बता रहे हैं, तो आइए नोट कर लें मखानी हलवा की आसान सी रेसिपी..
यह भी पढ़ें: इस बार किस दिन है करवा चौथ का व्रत, जानें तारीख से लेकर चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त
- सबसे पहले सूजी में एक कप गर्म दूध डालें, फिर इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद एक पैन में घी डालें और इसमें ड्राई फ्रूट्स फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- फिर ड्राई फ्रूट्स निकालने के बाद इसी घी में चीनी डालें और ब्राउन होने तक पकाएं.
- इसके बाद जब चीनी ब्राउन हो जाए तो इसमें एक कप दूध डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब इसमें सूजी और दूध का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से पकाएं.
- इसके बाद हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक इससे घी अलग न हो जाए.
ये हलवा बनाने में जितना आसान है, उससे कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है. इस स्टेप को फाॅलो करके आप मखानी हलवा बनाएं और फिर इसे गर्मागरम सर्व करें और खाएं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं