Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Fatty Liver के मरीजों के लिए अमृत है ये काढ़ा, लिवर में जमी गंदगी हो जाएगी जड़ से साफ

Liver health Tips: आयुर्वेद में कई चमत्कारी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनका काढ़ा पीने से लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर को आराम मिलता है. ऐसा ही एक काढ़ा है हल्दी और कालमेघ, जो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है.

Latest News
Fatty Liver के मरीजों के लिए अमृत है ये काढ़ा, लिवर में जमी गंदगी हो जाएगी जड़ से साफ

liver health tips

Add DNA as a Preferred Source

आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों में फैटी लिवर की समस्या बढ़ गई है. ऐसा तब होता है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर के सही तरीके से काम न करने और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में इससे राहत पाने के लिए आयुर्वेद में कई कमाल की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिनके काढ़े से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है और शरीर को डिटॉक्स भी किया जा सकता है. आज हम बात कर रहे हैं हल्दी और कालमेघ के काढ़े की, जो लिवर में जमा गंदगी को जड़ से साफ करने में मदद कर सकता है. तो आइए यहां जानते हैं हल्दी और कालमेघ के काढ़े के फायदे और इसे घर पर बनाने का तरीका.

काढ़े के फायदे

  • कालमेघ अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है और यह लिवर के सेल्स को नुकसान से बचाता है और लिवर में जमा हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में काफी कारगर साबित हो सकता है.
  • हल्दी और कालमेघ का काढ़ा लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों और ज्यादा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर हेल्दी रहता है और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.
  • कालमेघ और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
  • कालमेघ और हल्दी का काढ़ा पाचन के लिए लाभकारी होता है. इसका सेवन करने से पाचन क्रिया को सुचारु बनाने में मदद करता है, जो फैट के बेहतर अवशोषण के लिए बहुत जरूरी होता है.
  • कालमेघ और हल्दी के काढ़े में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डैमेज लिवर सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं, जिससे लिवर की हीलिंग प्रक्रिया में तेजी आती है.
  • कालमेघ और हल्दी का काढ़ा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकता है, जिससे लिवर और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

कैसे बनाएं काढ़ा 
सबसे पहले एक बर्तन में कुछ कप पानी डाले. उसमें 1 चम्मच कालमेघ पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. फिर इस मिश्रण को धीमी आंच पर उबाल आने तक उबालें. अब इसे छानकर गर्म-गर्म पिएं. फैटी लिवर के मरीज इस काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement