लाइफस्टाइल
Hair Color: सफेद बाल पर कैमिकल हेयर डाई लगा लगाकर अगर आप थक गए हैं और बालों के टेक्सचर से लेकर क्वालिटी और क्वाटिटी सब घटती जा रही तो परेशान न हों आपके लिए वो मैजिकल नेचुरल हेयर डाई फॉर्मूला लाए हैं जो बिना किसी नुकसान को बालों को जड़ से हमेशा के लिए काला भी करेगा और बाल स्मूद कर के घने भी बनाएगा.
सफेद बालों को छिपाने के लिए लोगों को मजबूरी में ही कई बार केमिकल हेयर डाई का यूज करना पड़ता है. लेकिन जब बाल में बार-बार अमोनिया युक्त कैमिकल लगता है तो बाल भले ही काले या ब्राउन हो जाते हैं लेकिन इससे बालों की हालत जरूर खस्ता होने लगती है. अक्सर कैमिकल कलर से बालों के टेक्सचर, चमक और घनत्व में बदलाव आने लगाता है , ऐसे में तब समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. अगर आप ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप परेशान न हो आपको आज एक ऐसा जबरदस्त हेयर डाई का नेचुरल फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जो बालों को न केवल डार्क ब्राउन से काला रंग देगा बल्की बालों को स्मूदनेस, मजबूती और शानिंग सब देगा. त्वचा और बालों के विशेषज्ञ भी इसे नेचुरल हेयर डाई के फायदों को नकार नहीं पाते हैं
हाल के कुछ सालों में लोग कैमिकल डाई छोड़कर बालों को सफेद रखने में ही भलाई समझने लगे हैं लेकिन कई बार ये सफेद बाल लोगों के आत्मविश्वास को भी गिराने लगते हैं. ऐसे में आज आपको हिना, इंडिगो और कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बना एक प्राकृतिक विकल्प देंगे जो आपके बालों की सफेदी भी खत्म करेंगे और बाल लंबे-घने भी बना देंगे.
प्राकृतिक हेयर डाई में क्यों लोकप्रिय है हिना और इंडिगो
प्राकृतिक बाल रंगने के तरीकों में हिना और इंडिगो का संयोजन लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. हिना बालों को हल्का तांबे या भूरा टोन देती है, जबकि इंडिगो उससे गहरा रंग बनाने में मदद करता है. जब इन दोनों का सही अनुपात में उपयोग किया जाता है तो यह मिश्रण सफेद बालों को गहरे भूरे या काले रंग के करीब शेड दे सकता है. कई पारंपरिक हेयर केयर पद्धतियों में यह तरीका लोकप्रिय माना जाता है.
जड़ी-बूटियों की ताकत: जटामांसी और रतनजोत
कुछ हर्बल विशेषज्ञों के अनुसार इस मिश्रण में जटामांसी और रतनजोत जैसी जड़ी-बूटियां मिलाने से बालों को अतिरिक्त पोषण मिल सकता है. जटामांसी को पारंपरिक रूप से बालों की जड़ों को मजबूत करने और स्कैल्प को शांत रखने के लिए जाना जाता है. वहीं रतनजोत प्राकृतिक रंगत देने में सहायक माना जाता है. हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति के बालों की प्रकृति अलग होती है, इसलिए किसी भी नए मिश्रण का पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है.
घर पर कैसे तैयार करें हर्बल हेयर डाई
इस प्राकृतिक हेयर डाई को बनाने के लिए आम तौर पर हिना पाउडर, इंडिगो पाउडर, जटामांसी पाउडर और रतनजोत का उपयोग किया जाता है. सबसे पहले हिना पाउडर को गुनगुने पानी या चाय-कॉफी के पानी में मिलाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसी के साथ अलग से एक बाउल में रतनजोत और जटामासी के पाउडर को भी पानी में मिक्स कर लें. बस रतन जोत की मात्रा चुटकी भर लें. बाकी हिना और इंडिगो की मात्रा समान होगी. जटामासी तीन चौथाई मात्रा में लें. ये सभी पानी में कम से कम 7 से 8 घंटे तक भीगो दें और जब इसका रंग सक्रिय हो जाए तब अलग से इंडिगो पाउडर को गुनगुने पानी और चुटकी भर नमक के साथ घोल लें और 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें. 5 मिनट बाद हिना, जटामासी, रतनजोत और इंडिगो सबको साथ मिलाएं और नारियल का एक चम्मच तेल मिक्स कर दें और इसे बालों पर जड़ से अंत तक लगा लें.
बालों पर लगाने का तरीका
इस हर्बल मिश्रण को साफ और सूखे बालों पर जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाया जाता है. लगाने के बाद बालों को शावर कैप या कपड़े से ढकना बेहतर माना जाता है. लगभग दो से तीन घंटे बाद बालों को सादे पानी से धोया जा सकता है. कई लोग अगले दिन हल्के हर्बल शैम्पू से बाल साफ करते हैं ताकि रंग अच्छी तरह सेट हो सके.
क्या यह सच में स्थायी रंग देता है?
हिना और इंडिगो बालों पर एक प्राकृतिक परत बनाते हैं, जिससे रंग धीरे-धीरे गहरा होता है. और स्थायी रंग मिलता है, ये कैमिकल कलर की तरह ही नेचुरली बालों को रंग देते हैं और अगली बार टचअप की जरूरत भी 20 से 25 दिन में पड़ती है.
बस इन बातों का रखें ध्यान
बालों में जब भी नेचुरल कलर लगाएं आपको बालों को धोने का तरीका थोड़ा चेंज करना होगा. बालों में नेचुरल हेयर डाई लगाने के बाद हमेशा सादे पानी से धोएं और अगले 48 घंटे तक शैंपू का यूज न करें. क्योंकि 48 घंटे तक बालों में इस डाई का कलर चढ़ता रहता है. इसके अलावा हमेशा माइल्ड शैंपू का यूज करें या कलर प्रोटेक्टेड शैंपू यूज करें. इससे बालों रंग लंबे समय तक टिका रहता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जानकारी और रिसर्च पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या ब्यूटी विशेषज्ञ से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से