लाइफस्टाइल
Mulethi Benefits: आयुर्वेद में मुलेठी को सेहत का खजाना कहा जाता है. इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है या खतरा कम होता है. आइए यहां जानते हैं कि यह सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है.
आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं. ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है मुलेठी जो सेहत के लिए बेहद कारगर मानी जाती है. मुलेठी एक बेहद प्राचीन और बहुमूल्य जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल सदियों से भारतीय घरों और पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है. इसकी नेचुरल मिठास सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अनगिनत औषधीय गुणों का भंडार भी है. गले को आराम देने से लेकर पाचन को ठीक रखने, तनाव कम करने तक मुलेठी के कई बेहतरीन फायदे हैं. आइए यहां विस्तार से जानते हैं मुलेठी के सेवन के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ और कैसे आप इसे अपनी दिनचर्या में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
खांसी में राहत
मुलेठी गले की खराश, सूखी खांसी और बलगम जैसी समस्याओं के लिए एक बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है. इसमें मौजूद तत्व गले को आराम देते हैं और कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे गले के संक्रमण में राहत मिलती है, खासकर गर्मियों में या बदलते मौसम के दौरान.
पाचन
यह पाचन को शांत करने और गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत मदद करते है. मुलेठी पेट की सूजन, एसिडिटी और अपच में राहत से तुरंत आराम दिला सकती है, जिससे आपकी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ में सही रहती है.
तनाव कम करें
मुलेठी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. तनाव कम करना हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है, क्योंकि क्रोनिक तनाव का दिल पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है.
इम्यूनिटी बूस्ट करना
मुलेठी में पाए जाने वाले पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करके बीमारियों से लड़ने में काफी मदद करते हैं. यह आम संक्रमणों को रोकने में काफी मदद करते है और शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाता है.
यह भी पढ़ें:भारत से बाहर की ये 5 जगहें हैं बजट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट, कम पैसों में कर सकेंगे विदेश यात्रा
त्वचा के स्वास्थ्य के लिए
मुलेठी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसका इस्तेमाल त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन, लालिमा, सूजन और खुजली से राहत दिला सकते हैं, जिससे त्वचा साफ और सुंदर दिखती है.
इस्तेमाल करने के तरीके
मुलेठी का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है. आप सीधे सूखी मुलेठी की जड़ का एक छोटा टुकड़ा धीरे-धीरे चबा सकते हैं. आप मुलेठी के चूर्ण को गर्म पानी, दूध या शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं. सर्दी-खांसी या गले की समस्या के लिए काढ़े या चाय में इसका इस्तेमाल करना भी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.