Advertisement

आंखों की सेहत के लिए रामबाण हैं ये सब्जियां, 10 गुना बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

Food For Eyesight: लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम की वजह से लोगों में आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं. कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद करती हैं.

Latest News
आंखों की सेहत के लिए रामबाण हैं ये सब्जियां, 10 गुना बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

 Food For Eyesight

Add DNA as a Preferred Source

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और लंबे समय तक स्मार्टफोन, टेलीविजन और कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने की वजह से आंखों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में मौजूद कुछ सब्जियां आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं? कुछ खास सब्जियां हैं जो आंखों की सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं. आइए यहां उन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद ये 6 सब्जियां

गाजर
गाजर को आंखों के लिए सबसे फायदेमंद सब्जियों में से एक माना जाता है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन विटामिन ए में बदल जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है. गाजर रतौंधी जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद करती है.

पालक
पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के मैक्युला को नुकसान से बचाते हैं. मैक्युला आंख का वह हिस्सा है जो हमें स्पष्ट रूप से देखने में मदद करता है. पालक में विटामिन के, विटामिन सी और फोलेट भी भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करते हैं.

शकरकंद
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन ए का अच्छा स्रोत है. यह आंखों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. शकरकंद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है.

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं. ब्रोकली में सल्फोराफेन भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.


यह भी पढ़ें:शहद के साथ लहसुन खाने से दूर होंगी कई समस्याएं, कोलेस्ट्रॉल से लेकर पाचन तक के लिए है फायदेमंद


मटर 
मटर में विटामिन ए और सी के साथ-साथ जिंक भी पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं. मटर में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है.

बथुआ
बथुआ में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सभी विटामिन आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं. बथुआ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)    

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement