Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Hair Fall Prevent Diet: झड़ते और रुखे बालों को जड़ों से मजबूत और शाइनी बना देंगे ये 5 फूड, डाइट में कर लें शामिल

खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और खानपान की वजह से बालों का झड़ना आम हो गया है. बालों को रोकने और मजबूत बनाने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करना अच्छे परिणाम देता है. 

Hair Fall Prevent Diet: झड़ते और रुखे बालों को जड़ों से मजबूत और शाइनी बना देंगे ये 5 फूड, डाइट में कर लें शामिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Hair Health Tips Control) आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. बुजुर्ग से लेकर युवाओं तक हेयर फाॅल से लेकर बालों के रुखेपन से परेशान हैं. ऐसे में शर्मिंदगी से बचने के लिए ज्यादातर लोग बालों पर महंगे प्राॅडक्ट और तेल का भी इस्तेमाल करते हैं. कई बार इनका साइडइफेक्ट उन्हें और ज्यादा परेशान कर देता है. अगर आप भी बालों के झड़ने और रुखेपन से परेशान हो गए हैं तो डाइट में बदलाव कर लें. डाइट में बालों को पोषण देने वाली इन चीजों को शामिल करते ही फायदा दिखने लगेगा. मजबूत और हेयर बालों के साथ सुंदरता में भी चार चांद लग जाएगी. आइए जानते हैं बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व और डाइट, जिनसे घने और शाइनी हो जाएंगे बाल. 

एक्सपर्टस के अनुसार, फिजिकल हेल्थ की तरह ही बालों को सेहतमंद रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है. यह हमें खाने से ही मिलता है, लेकिन ज्यादातर लोग बाहर का तला भूना या ऐसा भोजन लेते हैं, जिसकी वजह से बालों को पोषण नहीं मिल पाता और लोग कम उम्र में ही गंजेपन के शिकार हो जाते हैं. बालों को ग्रोथ के के लिए विटामिन बी 12, विटामिन डी, बायोटिन, आयरन, जिंक और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व चाहिए. इनकी कमी के चलते ही बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. 

इन चीजों के डाइट में करें शामिल

हरा पालक

हरी सब्जियों में दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर पालक फिजिकल के साथ ही बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी से लेकर आयरन, फोलेट, फाइबर और जिंक भरपूर मात्रा में मिलता है. यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. साथ्ज्ञ ही बालों को झड़ने से रोकता है. 

नट्स

नट्स हमारी फिजिकल हेल्थ के साथ ही हेयर ग्रोथ के लिए भी लाभदायक है. इनमें कई विटामिन बी, ई, जिंक, आयरन समेत दूसरे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इनका सेवन करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है. बालों की ग्रोथ तेज होती है. साथ ही रुखेपन की समस्या भी नहीं रहती. 

विटामिन सी युक्त फूड

कई बार हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है. यह बालों को भी प्रभावित करती है. विटामिन सी की कमी से बाल कमजोर और रुखे हो जाते हैं. साथ ही बाल टूटने लगते हैं. विटामिन सी युक्त फूड्स का सेवन करना लाभदायक होता है. विटामिन सी आयरन को एब्जॉर्ब करने के लिए भी जरूरी होता है. इसके लिए डाइट में नींबू, संतरा, कीवी समेत दूसरे फल शामिल कर लें.

गाजर का जूस

गाजर का जूस स्किन के साथ ही बालों के लिए भी लाभदायक होता है. गाजर में आयरन से लेकर दूसरे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसे कच्चे सलाद के रूप में खाया जा सकता है. साथ ही जूस भी सही है. 

बेरीज 

बेरीज एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन समेत दूसरे यौगिकों से भरे होते हैं. ये हेयर ग्रोथ करने में रामबाण होते हैं. इसके साथ ही विटामिन कोलेजन और आयरन अवशोषण करने में सहायता करता है. इसे बालों के विकास में बढ़ावा मिल सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement