Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

किचन में रखी ये चीजें हैं Bad Cholesterol की दुश्मन, रोज खाने से कभी ब्लॉक नहीं होंगी धमनियां

Bad Cholesterol Home Remedies: आज हम कुछ ऐसी रसोई की चीजों के बारे में जानेंगे जो खराब कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी रूप से कंट्रोल कर सकती हैं और धमनियों को ब्लॉक होने से रोक सकती हैं.

Latest News
किचन में रखी ये चीजें हैं Bad Cholesterol की दुश्मन, रोज खाने से कभी ब्लॉक नहीं होंगी धमनियां

Foods For Bad Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है. बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से रक्त धमनियों की दीवारों पर प्लाक जमने लगता है, जिसकी वजह से धमनियां संकरी और सख्त हो जाती हैं. इस से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इसे कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की दवाइयां ले सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें इसे कंट्रोल करने और धमनियों को स्वस्थ रखने में कारगर मानी जाती हैं. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि किचन की कौन सी चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी तरीके से कंट्रोल कर सकती हैं.

खराब कोलेस्ट्रॉल में कारगर हैं ये चीजें

लहसुन
लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है. इसमें एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है, जिससे धमनियों में प्लाक जमने से रोकता है.

प्याज
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए प्याज खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. आप इसे सलाद या सब्जी में डालकर खा सकते हैं.

अलसी के बीज
अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप इसे दही और दलिया में डालकर सेवन कर सकते हैं.

हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला जिसका भारतीय खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है. इसमें करक्यूमिन होता है जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकता है और धमनियों में सूजन को कम करता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है. 


यह भी पढ़ें:लीची के साथ इन चीजों को खाने की गलती न करें, सेहत के लिए है जहर


ओट्स 
ओट्स को कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है. इसमें बीटा-ग्लूकेन होता है, जो ब्लड फ्लो में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है.

मेथी दाना
मेथी दाना बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत कारगर माने जाते हैं. इसमें स्टेरॉयडल सैपोनिन पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं. इसे रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement