Advertisement

तेजी से बढ़ते Uric Acid ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी तुरंत राहत

Uric Acid home remedies: यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं जो काफी कारगर साबित हो सकते हैं. आइए यहां ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं

Latest News
तेजी से बढ़ते Uric Acid ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी तुरंत राहत

Uric Acid home remedies

Add DNA as a Preferred Source

यूरिक एसिड का बढ़ना आजकल एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं. यह हमारे शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है. यूरिक एसिड सामान्य तौर पर किडनी के जरिए पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है. लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती या शरीर में प्यूरीन का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो यूरिक एसिड जोड़ों में जमा हो जाता है और गाउट जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है. हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सकता है. आइए यहां जानते हैं यूरिक एसिड को कम करने के कुछ घरेलू उपाय.

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

अनुवांशिक 
अगर आपके परिवार में किसी को गाउट या किडनी की समस्या है, तो आपको भी यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा हो सकता है.

खान-पान
कुछ खाद्य पदार्थों में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं. रेड मीट, ऑर्गन मीट, शराब और कुछ प्रकार की फिश खाने से शरीर में यूरिक एसिड  को बढ़ा सकते हैं.

मोटापा
अधिक वजन होने से भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. मोटापे के कारण किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे यूरिक एसिड ठीक से फिल्टर नहीं हो पाता.

किडनी की समस्या
अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है तो ये यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाएंगी. इससे यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है और गाउट का खतरा बढ़ सकता है.

कुछ दवाएं
कुछ दवाएं जैसे कि एस्पिरिन, यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती हैं. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह लें कि क्या यह यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है.


यह भी पढ़ें:यूरिक एसिड के क्रिस्टल को गलाने का काम करते हैं ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, जोड़ों की सूजन भी होगी कम


यूरिक एसिड को कम करने के उपाय

खूब पानी पिएं
पानी हमारे शरीर के लिए एक अमृत के समान होता है. यह न केवल हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि यूरिक एसिड को पतला करने में भी मदद करता है, ताकि यह किडनी के माध्यम से आसानी से बाहर निकल सके. हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए.

नींबू
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है. हर सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रहता है.

सेब का सिरका
सेब के सिरके में मैलिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को तोड़ने और उसे बाहर निकालने में मदद करता है. एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे दिन में दो बार पी सकते हैं.

अजवाइन
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में भी कारगर होता है. अजवाइन का सेवन आप पानी में उबालकर या अपने खाने में शामिल करके कर सकते हैं.

चेरी
चेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है. रोजाना चेरी खाने से गाउट के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है.

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ
आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं. फाइबर यूरिक एसिड को बांधने और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. फल, सब्जियां और साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.) 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement