लाइफस्टाइल
Uric Acid Remedies:अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो यहां कुछ खास पत्ते बताए गए हैं जो इस समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या बढ़ती जा रही है. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के टूटने से बनता है. लेकिन जब शरीर में इसका उत्पादन अधिक होता है या किडनी इसे प्रभावी तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती तो खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. इसकी वजह से सूजन और किडनी में पथरी जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में प्रकृति में कई ऐसी हरे पत्ते पाए जाते हैं जो हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकते हैं. ये हरे पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं. आइए यहां जानते हैं कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कौन सी पत्ते फायदेमंद मानी जाते हैं.
धनिया के पत्ते
धनिया के पत्ते किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाने में भी कारगर होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है
पुदीना के पत्ते
पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया के दर्द और सूजन से तुरंत राहत देते हैं. यह पाचन में भी सुधार करता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करने में प्रभावी हो सकता है.
तुलसी के पत्ते
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम करने में भी प्रभावी होते हैं.
करी पत्ते
यूरिक एसिड के मरीजों के लिए करी पत्ता फायदेमंद हो सकता है. ये पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने में बेहतरीन माने जाते हैं. ये यूरिक एसिड के स्तर को कम करने और जोड़ों की सूजन को नियंत्रित करने में काफी मदद करते हैं.
नीम के पत्ते
नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हाई यूरिक एसिड में कारगर हो सकते हैं. नीम के पत्ते यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करते हैं, साथ ही ये खून को साफ करने में भी मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:गार्डनिंग हो या घर के दूसरे काम, जानें AC से निकलने वाले पानी कहां-कहां यूज करना चाहिए
गिलोय के पत्ते
आयुर्वेद में गिलोय को अमृत माना गया है। इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, सूजन कम करते हैं और यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं.
मोरिंगा के पत्ते
मोरिंगा के पत्ते पोषक तत्वों का भंडार होते हैं.ये यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम करने और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. ये किडनी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.