Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Alert : Liver को कमजोर बनाती हैं ये 5 चीजें, तुरंत इनसे करें परहेज

Liver कमजोर होने के कारण और किन चीजों से दूर रहने से हमारा लिवर स्वस्थ्य रह सकता है

Latest News
Alert : Liver को कमजोर बनाती हैं ये 5 चीजें, तुरंत इनसे करें परहेज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लीवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है.( Liver Function ) लीवर खून में मौजूद रासायनिक स्तर को बनाए रखता है. लीवर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है. लीवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है.अगर लीवर में समस्या हो तो पूरी सेहत प्रभावित होती है.हालांकि जाने-अनजाने लोग लीवर की सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं.खाने के विकारों का भी लीवर पर असर पड़ता है.आपकी कुछ आदतें लीवर को खराब कर सकती हैं। ऐसे में आपको इन आदतों को बदलना चाहिए. आइए जानते हैं आपकी कौन सी आदत लीवर को खराब करती हैं. 

कौन सी चीजें लिवर को पहुंचाती हैं नुकसान ?  (Bad Food makes Liver unhealthy in hindi)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि शराब और मोटापा लीवर के लिए सबसे खतरनाक हैं. इसके अलावा खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके लीवर की सेहत को खराब कर देती हैं.आपको इन्हें तुरंत अपने आहार से हटा देना चाहिए.

1-चीनी- ज्यादा चीनी खाने से शरीर को कई नुकसान होते हैं. चीनी खाने से मोटापा बढ़ता है और दांतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं.ज्यादा चीनी का सेवन करने से भी लीवर खराब होता है. अधिक मात्रा में रिफाइंड चीनी और high फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप से लीवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, चीनी लीवर के लिए उतनी ही हानिकारक है जितनी शराब.

सेहत से जुड़ी इन खबरों को डीएनए हिंदी में जरूर पढ़ें 

2 - मैदा या ज्यादा महीन सफेद आटा खाने से बचना चाहिए. ये ज्यादातर प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल और फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है.इस प्रकार का आटा ब्लड शुगर लेवल के स्तर को भी बढ़ाता है.आपको अपने आहार से पास्ता, पिज्जा, बिस्कुट, आटे से बनी ब्रेड जैसी चीजों को हटा देना चाहिए.

3- रेड मीट- मीट खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन वाले खाने को पचाने में लिवर को मुश्किल होती है. रेड मीट में प्रोटीन काफी होता है जिसे पचाने में लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में ज्यााद प्रोटीन से लिवर संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. 

4- Painkillers - कुछ लोग जरा से दर्द में पेनकिलर्स खाने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपके लिवर पर असर पड़ता है. ज्यादा मात्रा में पेनकिलर दवाएं खाना आपके लिवर को डैमेज कर सकता है. इसलिए सोच-समझकर और डॉक्टर की सलाह पर ही पेनकिलर्स खाएं. 

5- ज्यादा विटामिन ए-  विटामिन ए हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है. इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. आप नारंगी फल और सब्जियों से विटामिन ए प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग विटामिन एक के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं. विटामिन A सप्लीमेंट्स की हाई डोज से लिवर की बीमारी बढ़ सकती हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की   ZEE MEDIA  पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement