Advertisement

सर्दियों में ड्राई होने लगे हैं हाथ-पैर या फट रही है त्वचा, इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

Dry Hands Remedies: अगर सर्दियों में आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, खासकर हाथ-पैरों की, तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं.

Latest News
सर्दियों में ड्राई होने लगे हैं हाथ-पैर या फट रही है त्वचा, इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

Dry Hands Remedies

Add DNA as a Preferred Source

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा रूखी और फटने लगती है. सर्दियों में खास तौर पर हाथ-पैर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. सर्द हवाओं और कम नमी के कारण त्वचा नमी खो देती है और रूखी और फटने लगती है. इस समस्या से निपटने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं? तो आइए यहां ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं.

इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत 

नारियल का तेल
नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है. रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों पर नारियल का तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. इससे आपकी त्वचा मॉइस्चराइज होगी और मुलायम बनेगी.

शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ पोषण भी देता है. शहद को थोड़े से पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं. कुछ देर बाद इसे धो लें.

एलोवेरा
इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन उपाय है. एलोवेरा में कई औषधीय गुण होते हैं जो त्वचा को आराम, पोषण और मरम्मत करते हैं. एलोवेरा की पत्ती से सीधे जेल निकालें और इसे हाथों- पैरों पर लगाएं और धीरे से मालिश करें.

दूध
इस समस्या से निपटने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को मुलायम और चिकना बनाने में मदद करते हैं।कॉटन बॉल की मदद से दूध को हाथों और पैरों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें.

ओट्स 
ओट्स में मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, सूजन को कम करते हैं और त्वचा को मुलायम बनाते हैं. ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा शहद या दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को हाथों और पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें.


यह भी पढ़ें: होठ फटने से लेकर मुंह से आ रही बदबू इन विटामिंस की कमी का देती हैं संकेत, बीमारियों का बढ़ता है खतरा


ग्लिसरीन
ग्लिसरीन एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है जो त्वचा में नमी बनाए रखता है. ग्लिसरीन हवा से नमी खींचता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है. रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों पर थोड़ा सा ग्लिसरीन लगाएं. आप ग्लिसरीन में गुलाब जल भी मिला सकते हैं

विटामिन ई कैप्सूल 
विटामिन ई कैप्सूल इस समस्या से निपटने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को नमी देता है, उसे मुलायम बनाता है और डैमेज सेल्स को ठीक करता है. विटामिन ई कैप्सूल को तोड़ें और इसके तेल को सीधे हाथों और पैरों पर लगाएं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement