Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पत्नी को अखरती हैं पति की ये 5 आदतें, बिखर जाता है हंसता-खेलता घर

वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों के लिए जरूरी है कि एक दूसरे की ज़रूरतों को समझें. पत्नियां एक नया जीवन बसाने के लिए अपना घर छोड़कर पति के पास आती हैं, ऐसे में पति के लिए जरूरी है कि वो पत्नी को स्पेशल फील कराएं.

पत्नी को अखरती हैं पति की ये 5 आदतें, बिखर जाता है हंसता-खेलता घर

IMG 

Add DNA as a Preferred Source

किसी भी शादीशुदा जोड़े की यही कामना रहती है कि उनका वैवाहिक जीवन खुशहाली से बीते. लेकिन कई बार ऐसा हो नहीं पाता. पति-पत्नी में मतभेद पैदा होने लगता है. एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि पति का अपनी पत्नी की तरफ व्यवहार सकारात्मक हो. वह पत्नी को समझने की कोशिश करे और सम्मान दे. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो पति आमतौर पर करते हैं और जिसकी वजह से पत्नी उनसे नाराज़ हो सकती हैं.

जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से बचें

जब पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है तो झगड़ने पर उतारू हो जाते है. इसके बजाय शांति से बैठकर एक-दूसरे की बातों को समझना चाहिए और उसका हल निकालना चाहिए. बात करने से सभी CONFUSION दूर हो जाते है और रिश्ते के बीच प्रेम-भाव बना रहता है.

अपने जीवनसाथी को बीच में टोकना

हन सभी अपनी बात रखना चाहते हैं. लेकिन अपने जीवनसाथी को लगातार टोकने से गलत परिणाम निकल सकता है. जब पत्नी कोई बात बोल रही हो तो पति को ध्यान से सुनना चाहिए. उसकी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जितना आप ध्यान से सुनोगे उतना ही प्रेम बढ़ेगा.

यह भी पढ़े: मानसून के बीच दिल्ली की यमुना नदी खतरे के निशान से हुई पार, जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ की चेतावनी जारी

घर के कामों में हाथ न बटाना

जब पति-पत्नी दोनों ऑफिस जाते हो दोनों को मिल-बांटकर काम करना जरूरी है. इससे किसी एक पर सारा बोझ नहीं आता है. कई कपल्स में देखा गया है कि पति घर के कामों को पत्नी का काम समझते हैं और इससे बचने की कोशिश करते हैं. नतीजा ये होता है कि ऑफिस और घर का सारा काम पत्नी के जिम्मे आ जाता है, इससे पत्नी दबाव महसूस करती है. इससे नाराजगी और थकान पैदा हो जाता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है.

सबके सामने आलोचना करने से बचें

किसी भी मुद्दे को लेकर जीवनसाथी की बार-बार सबके सामने आलोचना नहीं करना चाहिए. लगातार आलोचना करने और कमियां उजागर करने से पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस लग सकता है. जीवनसाथी की आदतों, खाना पकाना जैसे अहम मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से आलोचना करना समस्या पैदा कर सकता है.

छोटी- छोटी बातों को नजरअंदाज करना

पत्नी की छोटी-छोटी चिंताओं को भी नजरअंदाज करना एक बड़ी समस्या पैदा कर सकता है. जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनना और समझना रिश्ते को मजबूत बनाता है. पतियों को अपनी पत्नी की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement