लाइफस्टाइल
World Top 50 Breakfast: टेस्ट एटलस ने हाल ही में दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट डिशेज की लिस्ट शेयर की है. इसमें 3 भारतीय डिशेज और एक महाराष्ट्रियन, एक पंजाबी और एक नार्थ इंडियन डिश शामिल है.
हमारा देश भारत अपने मसालों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. भारत में कई अलग-अलग राज्य हैं और इनमें से हर राज्य में आपको एक अलग और अनोखी खाद्य संस्कृति देखने को मिलती है. भारत में आपको नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक कई तरह के व्यंजन देखने को मिलेंगे जिनकी गिनती करना बहुत मुश्किल है. कहीं डोसा मशहूर है, कहीं वड़ा पाव, कहीं चाट... भारतीय व्यंजन इतने स्वादिष्ट होते हैं कि विदेशी पर्यटक अक्सर इनका स्वाद लेने के लिए भारत आते हैं. यही वजह है कि भारतीय व्यंजनों की पूरी दुनिया में इतनी अलग पहचान है.

हाल ही में एटलस ने दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट फूड्स की लिस्ट शेयर की है. इसमें दुनियाभर के कई फूड्स शामिल हैं और जाहिर है कि भारत ने भी अपनी पहचान बनाई है. इसमें भारत के 3 प्रमुख फूड्स को शामिल किया गया है. इससे पता चलता है कि भारतीय फूड्स पूरी दुनिया में कितने लोकप्रिय हैं. हम ही नहीं, बल्कि विदेशी भी इन ब्रेकफास्ट फूड्स को मजे से खाते हैं और इनका लुत्फ उठाते हैं. आइए जानें आखिर कौन से हैं भारत के ये 3 फूड्स.
लिस्ट में शामिल हैं ये 3 भारतीय व्यंजन
टेस्ट एटलस एक ऑनलाइन साइट है जो दुनियाभर के खाने की रेटिंग करती है. हाल ही में टेस्ट एटलस ने दुनिया के टॉप 50 ब्रेकफास्ट की लिस्ट जारी की है. इसमें भारत के 3 खास ब्रेकफास्ट डिश शामिल हैं.

इसमें महाराष्ट्र की मशहूर मराठी डिश भी शामिल है. लिस्ट में मिसल पाव 18वें नंबर पर है

नार्थ इंडियन डिश नें पराठा को नाश्ते के लिए बेस्ट माना गया है और इसे 23वें नंबर का स्थान मिला है.

वहीं, पंच-पैकिंग पंजाबी छोले भटूरे 32वें नंबर पर हैं.

8 जून को टेस्ट एटलस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिस्ट शेयर की. पोस्ट का कैप्शन था, "ये हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन ब्रेकफास्ट!" इस लिस्ट में सबसे ऊपर तुर्की की कहवाली है, उसके बाद सर्बियाई कोम्पलेट लेपिंजा और क्रोइसैन हैं, जो पूरी दुनिया में मिलते हैं.

हम आपको बता दें कि समोसा, छोले भटूरे, पराठा, इडली डोसा, पोहा, वड़ा पाव, मिसल पाव और कचौरी भारत के मशहूर नाश्ते के व्यंजन हैं. ये नाश्ते के व्यंजन आपको देश के किसी भी हिस्से में किफायती दामों पर मिल जाएंगे. स्वाद से भरपूर ये व्यंजन पूरी दुनिया में बड़े चाव से खाए जाते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.