लाइफस्टाइल
जैन धर्म के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों के बारें में जानना है तो आपके लिए एक खास सौगात मिलने जा रही है. जैन धर्म पर आधारित फिल्म 1080-द लीगेसी ऑफ महावीर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी.
डीएनए हिंदीः फिल्म 1080-द लीगेसी ऑफ महावीर मुख्य रूप से जैन धर्म, उसके इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को एक रोचक तरीके से लोगों के सामने लाएगी. इसके जरिए दर्शक जैन धर्म को और बेहतर समझेंगे. इस फिल्म के टीजर के जारी होने के बाद से हर तरफ इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
जैन धर्म के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को पूरे देश के सामने लाने वाली अपकमिंग फिल्म ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ (1080-The Legacy of Mahaveer) का टीजर जारी कर दिया गया है, जो हर तरफ चर्चा में छा गया है. यह फिल्म 27 अक्टूबर को देश भर के सिनमोघरों में रिलीज होगी, जिसका टाजर जारी होने के बाद फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के टीजर को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है.
महावीर टॉकीज और श्री खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति की इस फिल्म के निर्माता अभिषेक मालू और प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ हैं, जबकि इसका निर्देशन प्रदीप पी. जाधव और विवेक अय्यर ने किया है. फिल्म के लेखक व गीतकार प्रशान्त बेबार हैं और संगीत विवियन रिचर्ड व विपिन पटवा का है. मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर, जावेद अली और दिव्य कुमार ने फिल्ण में अपनी आवाज दी है.
यह फिल्म मुख्य रूप से जैन धर्म, उसके इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को एक रोचक तरीके से लोगों के सामने लाएगी. इसके जरिए दर्शक जैन धर्म को और बेहतर समझेंगे. फिल्म, कहानियों के माध्यम से मानवता के गुणों को सामने लाती है. इसमें राजा ऋषभ देव के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ बनने से लेकर जैन धर्म की शुरुआत का पता चलता है. इसके अलावा भगवान महावीर और खरतरगाछ की स्थापना को एक मनोरंजक मूवी के रूप में प्रस्तुत किया गया है.
इसमें जैन संतों और गुरुओं की बाद की कहानियों के साथ ही उन कहानियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें भुला दिया गया था और जैन इतिहास में कहीं खो गए थे. मूवी ‘1080-द लिगेसी ऑफ महावीर’ जैन धर्म में छिपी कथाओं और अनकही घटनाओं को सामने लाने के लिए एक व्यापक कैनवास प्रदान करती है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.