Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Eyesight Improvement: आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड, डेली डाइट में करें शामिल

How to Improve Eyesight: धुंधला दिखने लगा है और आंखें कमजोर हो गई हैं तो आप आहार में इन चीजों को शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं.

Latest News
Eyesight Improvement: आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड, डेली डाइट में करें शामिल

Foods to Improve Eyesight

Add DNA as a Preferred Source

Improve Eyesight: लोगों का लाइफस्टाइल बहुत ही खराब होता जा रहा है. ऐसे में सेहत संबंधी कई समस्याएं होती हैं. घंटों तक मोबाइल चलाना और लैपटॉप-कंप्यूटर पर काम करना आंखों के लिए सही नहीं होता है. ऐसे में आंखों की रोशनी कम होने लगती है. कई बार धुंधला नजर आने लगता है. ऐसे में आंखों के इस धुंधलेपन को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए.

आंखों के धुंधलेपन को दूर करेंगी ये चीजें
हरी पत्तेदार सब्जी

आंखों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना अच्छा होता है. इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं. इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है. आप डाइट में पालक, केल, मेथी के पत्ते और सरसों के पत्ते को शामिल कर सकते हैं.

मछली खाएं
साल्मन, टूना और सार्डिन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है. इसे खाने से आंखों की रेटिना की हेल्थ अच्छी रहती है. मछली खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है.


क्या प्यार में वाकई उड़ जाती है नींद? जानें ऐसा क्यों कहते हैं लोग और इसकी वजह


खट्टे फल
आंखों की सेहत के लिए विटामिन सी भी अच्छा होता है. खट्टे फलों को खाने से विटामिन सी मिलता है. आप संतरे, नींबू, कीनू, आड़ू और स्ट्रॉबेरी इन्हें खा सकते हैं.

अंडा
अंडे में मौजूद कई पोषक तत्व आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. आप अंडे को उबालकर या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं.

गाजर
आंखों की हेल्थ के लिए गाजर खाना अच्छा होता है. गाजर में विटामिन ए होता है जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement