Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Best Roti Flour: इस आटे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाए रोटी, यूरिक एसिड-कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज सब होगा कम

अगर आप डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड में से किसी से भी ग्रस्त हैं तो आपको एक ऐसे आटे के बारे में बताएंगे जिसमें अगर आपने 5 चीजें मिक्स कर लीं तो बिना दवा इन बीमारियों को आप कंट्रोल कर लेंगे.

Latest News
Best Roti Flour: इस आटे में ये 5 चीजें मिलाकर बनाए रोटी, यूरिक एसिड-कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज सब होगा कम

Best Roti For Health

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड तीनों ही बीमारियों में खानपान का सही होना जरूर होता है. अगर खानपान सही हो तो ये बीमारियां नेचुरली ही ठीक होने लगती है. आज आपको इन तीनों ही बीमारियों में खाने योग्य बेस्ट आटे के बारे में बताएंगे और साथ ही इस आटे में 5 चीजें मिक्स कर रोटी बनाने का वो तरीका बताएंगे जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा.

छोड़ दें ये आटा

भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है रोटी और कई बीमारियों को बढ़ाने में गेहूं का आटा जिम्मेदार होता है. इसलिए अगर आप इन तीन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले गेहूं का आटे से बनी रोटी को छोड़ दें और यहां बताए जा रहे आटे का यूज शुरू कर दें.

इस आटे में कई रोगों का इलाज

मंडआ, रागी या कोदो ये तीनों ही एक चीजें हैं. फिंगर मिलेट के नाम से आने वाला ये आटा उच्च फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड में इसे अगर खाना शुरू कर दिया जाए तो ये तीनों ही रोग अपने आप ही कंट्रोल हो जाएंगे. 

रागी के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें

रागी के 1 किलो आटे में आप सूरजमूखी, फ्लैक्स और मगज के बीज 20 ग्राम के करीब धीमी आंच पर भून कर पीसकर मिला लें. इसके आलावा इस आटे में आप 50 ग्राम बेसन और 50 ग्राम ही सोयाबीन का आटा मिला लें. अब इस आटे से बनी रोटियां खाना शुरू कर दें. देखते ही देखते आपके शरीर में जमी चर्बी भी खत्म होगी और ये तीनों बीमारियां भी. 

ध्यान रहे जब भी ये आटा खाएं आप इसके साथ पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन रिच सब्जियों को शामिल करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement