Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

गर्मियों में फीकी पड़ गई है चेहरे की चमक, इन 4 घरेलू उपायों से दूर करें Sun Tanning

How To Remove Sun Tan: गर्मियों में सन टैन से स्किन का रंग काला पड़ जाता है. त्वचा को सन टैन से बचाने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं.

Latest News
गर्मियों में फीकी पड़ गई है चेहरे की चमक, इन 4 घरेलू उपायों से दूर करें Sun Tanning

How To Remove Sun Tan

Add DNA as a Preferred Source

Sun Tan Remedies: धूप के कारण टैनिंग हो जाती है की समस्या होना आम बात है. गर्मियों में टैनिंग हो जाती है जिससे खूबसूरती भी कम होती है. गर्मी के मौसम (Summer Skin Care Tips) में थोड़ी देर धूप में रहने से ही स्किन डार्क हो जाती है. त्वचा को सन बर्न से बचाने के लिए आपको इन घरेलू उपाय (Face Pack To Remove Tanning) को अपनाना चाहिए. यह नुस्खे आसनी से टैनिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं.

सन टैन हटाने के उपाय
दही और बेसन

बेसन और दही के फेस पैक से सन टैन रिमूव कर सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच बेसन में 3-4 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें. बेसन और दही के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें. अच्छे से सूखने के बाद चेहरा धो लें.

बेसन और हल्दी

धूप में स्किन का रंग काला पड़ गया है तो बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करके कालेपन को दूर कर सकते हैं. सन टैन हटाने के लिए हल्दी में बेसन मिक्स करके पेस्ट बनाए और इसे 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं.


भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण पड़ सकते हैं बीमार, Heat Wave से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय


आलू का रस

त्वचा का रंग धूप में काला पड़ जाता है तो आलू के रस से इस कालेपन को हटा सकते हैं. इसके लिए एक  आलू को काटकर इसका रस निकाल लें और त्वचा पर अप्लाई करें. 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें. आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं.

चावल का आटा और दूध

चावल के आटे का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जा सकता है. आप चावल के आटे में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें. इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर बाद मुंह को धो लें. सन टैन दूर करने के लिए इसे गर्दन के आस-पास भी लगा सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement