लाइफस्टाइल
Sun Tanning: गर्मी और धूप के कारण स्किन काली पड़ जाती है. इसे सन टैनिंग कहते हैं आपकी स्किन पर भी धूप का असर पड़ गया है तो इसे साफ करने के लिए नहाते समय इन 5 तरह के उबटन को लगा सकते हैं.
Ubtan to Remove Sun Tanning: धूप में स्किन की चमक खो गई है तो इसे वापस लाने के लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप यहां बताए घरेलू उपायों से सन टैनिंग को दूर कर सकते हैं. इन तरीकों से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी बना सकते हैं. गर्मियों में सन टैन को साफ करने के लिए आप नहाते समय स्किन पर इन उबटन को लगा सकते हैं. आइये आपको इन उबटन के बारे में बताते हैं.
दही और शहद
सन टैन को दूर करने के लिए दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में शहद मिक्स करें और फिर इसे त्वचा पर लगा लें. इसे 10 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें.
बेसन और हल्दी
बेसन में हल्दी मिलाएं. इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें दूध मिलाएं. इन तीनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं 10-15 मिनट धो लें.
यूरिक एसिड बढ़ गया है तो इन फूड्स को न खाएं, वरना हड्डियो का निकल जाएगा दम
चावल का आटा और आलू
त्वचा के लिए चावल का आटा कई तरह से फायदेमंद होता है. आप चावल को पीसकर आटा बना लें और फिर इसमें आलू का रस मिक्स करें. इसे स्किन पर अच्छे से लगाएं और फिर धो लें.
शहद और एलोवेरा
एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करके भी आप उबटन तैयार कर सकते हैं. इसे मिक्स करके त्वचा पर 10 मिनट लगाकर रखें फिर धो लें.
चंदन और गुलाब जल
स्किन के लिए चंदन और गुलाब जल दोनों ही अच्छे होते हैं. आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें और फिर स्किन पर लगाएं. इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धोएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.