Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Summer Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप में भी सनबर्न से बचाएंगे ये घरेलू उपाय, बेदाग और चमकदार बनी रहेगी स्किन

गर्मियों का मौसम आते ही स्किन संबंधित कई समस्याएं बढ़ जाती है. इनमें सनबर्न सबसे ज्यादा और परेशानी भरा है. इसे बचने के लिए ब्यूटी प्राॅडक्ट ही नहीं घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं.

Summer Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप में भी सनबर्न से बचाएंगे ये घरेलू उपाय, बेदाग और चमकदार बनी रहेगी स्किन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Home Remedies For Sunburn Problem) सर्दियों का सीजन खत्म होने के साथ ही गर्मी का पाराा चढ़ने लगा है. इसबीच ही सूरज की तपिश भी सताने लगी है. इस चिलचिलाती धूप में सेहत से लेकर स्किन को कई सारी समस्याएं हो जाती हैं. इनमे सनबर्न का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. यह स्किन को नुकसान पहुंचाने के साथ जलन समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे निपटने के लिए आप पहले ही तैयार हो सकते हैं. सनबर्न से बचने के लिए महंगे प्राॅडक्ट की जगह घर के देशी नुस्खे अपना सकते हैं. इनसे स्किन पर सूरज की किरणों का असर नहीं होगा. चेहरा बेदाग और चमकदार बना रहेगा. आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के फायदे और तरीका...

Kadam Leaves Control Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है इस पेड़ का पत्ता, हाई ब्लड शुगर भी हो जाता है कंट्रोल

इस तरीके से नहीं पड़ेगा चेहरे की त्वचा पर सूरज की किरणों का असर

-सनबर्न से स्किन को बचाए रखने के लिए गुलाब जल में तरबूत का रस मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोल लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर आपका चेहरे की स्किन चमकदार बनी रहेगी. इस पर सूरज की किरणों का असर भी नहीं पड़ेगा. 

-एक चम्मच शहद लें. इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें. 20 से 25 मिनट बाद इसे धो लें. इसे हर दिन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. इस नुस्खे को अपनाने से चिलचिलाती धूप में भी चेहरा स्पाॅट लेस और चमकदार बना रहेगा. 

Benefits Of Lemon Water: सुबह की चाय छोड़कर पीना शुरू कर दें नींबू पानी, चमकदार स्किन के साथ डाइजेशन होगा दुरुस्त

-एक मुट्ठी तिल लेकर उन्हें अच्छे ये पीसकर पाउडर बना लें. अब इसे आधे कप पानी में डालकर रख दें. दो घंटे बाद छानकर इसके पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें. ऐसा करने पर सनबर्न होने पर भी फायदेा मिलेगा. इसे सनबर्न की स्थिति झेल रही स्किन पर जल्द ही साफ और निखरी हो जाएगी. 

Diabetes Diet: डाइट में इस तरह शामिल करें मखाने, ब्लड प्रेशर से शुगर तक रहेगा कंट्रोल

-गर्मियों में खीरा खाना किसी रस से कम नहीं है. यह सेहत से लेकर स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है.  स्किन के लिए खीरे की लुगदी बनाकर दही में मिला लें.  अब इसके मिश्रण को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें. इसे चेहरे पर स्किन में मौजूद डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे. ठंडक पहुंचेगी. ऐसा नियमित रूप से करने पर स्किन सनबर्न से बचाने के साथ ही स्किन निखर जाएगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement