Advertisement

Summer में स्किन से हेयर तक के लिए टॉनिक है Coconut Water, इन गंभीर बीमारियों में दवा की तरह करता है काम

Coconut Water Benefits: रोजाना नारियल पानी पीने से सेहत और त्वचा को कई फायदे मिलते हैं. साथ ही वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. 

Summer में स्किन से हेयर तक के लिए टॉनिक है Coconut Water, इन गंभीर बीमारियों में दवा की तरह करता है काम

एक नहीं कई बीमारियों का रामबाण इलाज है इस एक फल का पानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः गर्मी के मौसम में सेहत के साथ त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि इस मौसम में कई तरह की बीमारियों जैसे लूज मोशन, कब्ज, उल्टियां आदि का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा गर्मी में तेज धूप और गरम हवाओं की वजह से चेहरा और बाल बिल्कुल डैमेज हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के पानी के बारे में बताने वाले हैं, जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. दरअसल हम बात कर रहे हैं नारियल पानी की.

इस मौसम में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी में मौजूद (Coconut Water Benefits) पोषक तत्व कई तरीकों से सेहत को लाभ पहुंचाते हैं, तो आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में. 

नारियल पानी के फायदे (Nariyal Pani ke labh)

स्किन के लिए (Glowing Skin)

नारियल पानी के सेवन से स्किन पर शाइन आता है, साथ ही चेहरे पर दाने- एक्ने से बचाव होता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से फाइन लाइन और झुर्रियां भी नहीं दिखेंगी.

यह भी पढ़े : धमनियों में जकड़ी वसा और ब्लड में बढ़े शुगर का एक ही है तगड़ा इलाज, रोज़ सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी

बालों के लिए

नारियल पानी पीने से बाल का झड़ना (hair loss), रुसी (Dandruff) से भी छुटकारा मिलता है. इतना ही नहीं इसके सेवन से बाल की लंबाई में भी इजाफा होता है और चमक भी बरकरार रहती है.

कोलेस्ट्रॉल 

नारियल पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में इकट्ठा नहीं होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इसके अलावा ये दिल की सेहत के लिए भी अच्छा साबित होता है.

यह भी पढ़े :  पूरे दिन होती रहती है खुजली, नीम-तुलसी के साथ अपनाएं ये घरेलू उपाय

वजन रहता है कंट्रोल

इसके अलावा नारियल पानी पीने से वजन भी कंट्रोल (weight loss) रहता है और इससे आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है. इतना ही नहीं इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर के लिए अच्छा साबित होता है.

हड्डियां बनती हैं मजबूत

नारियल पानी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों और हड्डियों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement