लाइफस्टाइल
Prevent Babies From Heat Rash: ग्रमी के मौसम में शिशुओं को हीट रैश की समस्या हो सकती है. खासकर नवजात बच्चों को इसका खतरा अधिक होता है. बच्चों को इससे बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.
Heat Rash in Babies Home Remedy: गर्मी का मौसम बच्चों के लिए बहुत ही नाजुक होता है. खासकर नवजात शिशुओं यानी एक साल तक की उम्र के बच्चों के लिए और भी नाजुक होता है. बच्चों को गर्मी में स्किन पर रैशेज हो सकते हैं. उनकी त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है. हीट रैश के कारण शिशुओं को काफी असुविधा होती है. इसके कारण लाल धब्बे, चरत्ते, खुजली और जलन होने लगती है. बच्चों को हीट रैश से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए.
स्किन को सूखा रखें
स्किन को ड्राई रखने से हीट रैश से बचे रह सकते हैं. शरीर पर पसीना जमा होने से हीट रैश हो सकते हैं. इसलिए त्वचा को सूखा रखें. ऐसे कपड़े पहनें जिससे स्किन को हवा लग सके और पसीना बाहर निकल सकें.
बार-बार नहलाएं
नवजात बच्चे के शरीर को ठंडा रखें. इसके लिए कमरे में पंखा और एसी चलाएं और तापमान नियंत्रित रखें. बच्चों को गर्मी और पसीने से बचाने के लिए बार-बार नहलाएं.
डायपर बदलते रहें
छोटे बच्चे के डायपर पहने रहने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं. आपको बचने के लिए बच्चे का डायपर बार-बार बदलना चाहिए. डायपर से पसीना और नमी इकट्ठा हो जाती है. इससे बच्चे को बचाएं.
क्रीम लगाने से बचें
बच्चों की त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भारी क्रीम, मलहम और लोशन लगाने से बचना चाहिए. इनमें केमिकल होता है जिससे स्किन को नुकसान हो सकता है. शिशुओं को नहलाने के बाद नेचुरल ऑयल लगाएं.
पर्याप्त पानी पिलाएं
छोटे बच्चे को पानी की कमी से हाइड्रेशन हो सकती है. पानी की कमी से त्वचा पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. इसलिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. अगर शिशु स्तनपान कर रहा है तो उसे बार-बार स्तनपान कराएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से