Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Stress Benefits: थोड़ा सा तनाव लक्ष्य प्राप्ति में करता है मदद, जानें किस तरह का Stress है फायदेमंद

Stress लेना हर बार नुकसानदायक नहीं होता बल्कि कई बार शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा होता है, जानते हैं कैसे मदद करता है तनाव

Stress Benefits: थोड़ा सा तनाव लक्ष्य प्राप्ति में करता है मदद, जानें किस तरह का Stress है फायदेमंद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Little Stress Good For Health- वैसे तनाव को सेहत के लिए नुकसाननदायक (Stress Side Effects) कहा जाता है लेकिन एक शोध ये भी बताता है कि थोड़ा सा तनाव इंसान को परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है, लचीला बनाता है. तनाव हर वक्त सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता बल्कि फायदेमंद भी होता है.  ये बात सुनकर अजीब लग रहा होगा क्योंकि 10 अक्टूबर को सभी ने मेंटल हेल्थ डे (Mental Health Day 2022) मनाया, लेकिन इसके बावजूद तनाव को सेहतमंद कहा जा रहा है. 

शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है (Mental Strength)

एक अध्ययन में बताया गया है कि अपने काम को समय पर पूरा करने को लेकर तनाव की स्थिति वास्तव में आपके दिमाग के लिए अच्छी होती है, हमें लगता है कि तनाव हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, शारीरिक या मानसिक तौर पर, ज्यादा तनाव लेना सही नहीं है लेकिन अगर थोड़ा तनाव लेने से आपका दिमाग काम करने लगता है तो ये अच्छा है. शारीरिक रूप से भी हमें शक्ति मिलती है, क्योंकि तनाव लेने से शरीर में हॉरमोनल बदलाव आते हैं. 

यह भी पढ़ें- तनाव को दूर करने में मददगार है अश्वगंधा, ऐसे करें सेवन 

तनाव लक्ष्य प्राप्त करने में करता है मदद

अगर आप किसी माहौल में हैं जहां पर किसी लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर लोगों में तनाव दिखाई दे रहा है और परिस्थिति से कैसे लड़ते हैं, कैसे आप उससे बाहर निकलते हैं इससे आपकी स्किल डेवलप होती है, आपके अंदर एक अच्छे लीडर की क्वालिटी सामने आती है . इस अनुभव को आप दूसरों के साथ बांट सकते हैं. कई तनावपूर्ण स्थितियों आपके मस्तिष्क को विकसित करती हैं, क्योंकि तब आप उससे बाहर निकलने के लिए सोचते हैं और उसका असर दिखाई देता है 

ये स्थितियां आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, जैसे परीक्षा के लिए अध्ययन करने, किसी बड़ी मीटिंग के लिए तैयारी, कुछ बड़ा प्राप्त करने के लिए, लंबे समय तक काम करने के दौरान होने वाली तनाव की स्थिति को सकारात्मक प्रभावों वाला माना जा सकता है. इसलिए अगर आपके जीवन में कोई थोड़ा तनाव है या आप तनाव लेते हैं लेकिन उसे पॉजिटिव वे में लें तो बेहतर है. 

यह भी पढे़ं- अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो आपको हो सकता है बैक पेन, जानें 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement