लाइफस्टाइल
Strawberry Moon in India: आज रात आसमान में बेहद रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. आज की रात स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा. आइए जानते हैं ये क्या होता है?
Strawberry Moon 2025: आज की रात को आसमान में रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय होने वाली है. आज जून महीने की पूर्णिमा तिथि है. जून की पूर्णिमा को आसमान में स्ट्रॉबेरी मून नजर आएगा. आज नजर आने वाला चांद माइक्रो मून भी होगा. यह चांद सामान्य से थोड़ा अधिक दूर होगा. ऐसे में यह छोटा नजर आएगा. यह स्ट्रॉबेरी मून इसलिए भी खास है क्योंकि, इसके साथ ही मेजर लूनर स्टैंडस्टिल भी हो रही है. यानी चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय में कुछ बदलाव होगा.
भारत में स्ट्रॉबेरी मून 11 जून की शाम को सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में दिखेगा. यह मून इसलिए भी खास है क्योंकि, इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा अपनी कक्षा के चरम झुकाव पर होगा. यह आकाश में बेहद नीचा नजर आएगा. इसके साथ ही वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्रमा की रोशनी में एक सुनहरी और गर्म चमक देखने को मिलेगी. स्ट्रॉबेरी मून दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में रात 7 बजे के करीब दिखाई देगा. यह चांद खुले और कम प्रदूषण वाले स्थान से अधिक बेहतर नजर आएगा.
खगोल प्रेमियों के लिए स्ट्रॉबेरी चांद देखने के लिए यह सुनहरा मौका है. इसके बाद यह नजारा करीब 18 साल बाद देखने को मिलेगा. स्ट्रॉबेरी मून फिर 2043 तक नहीं दिखेगा. ऐसे में यह मौका आपके लिए एक दुर्लभ अनुभव हो सकता है. आज चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा.
सुनने में लगता है कि, इस दिन चांद गुलाबी रंग का होगा इसलिए इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून है लेकिन ऐसा नहीं है. इसका नाम अलग-अलग परंपराओं के कारण पड़ा है. पुराने समय में लोग पूर्णिमा के चांद को मौसम और फसलों के समय के हिसाब से जानते थे. जून महीने की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी फल पककर तैयार हो जाता है ऐसे में इसे स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.