Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Thyroid कंट्रोल करना है तो इन चीजों से करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे कमाले के फायदे

Food For Thyroid Patients: अगर आप थायराइड से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन कर आप इस समस्या को नियंत्रण में रख सकते हैं.

Latest News
Thyroid कंट्रोल करना है तो इन चीजों से करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे कमाले के फायदे

Food For Thyroid Patients

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर 30 की उम्र के बाद थायराइड की समस्या काफी आम हो जाती है, लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण यह हर उम्र के लोगों को परेशान करती है. थायराइड गर्दन में स्थित एक छोटी सी ग्रंथि होती है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है. लेकिन जब यह ग्रंथि सही तरीके से काम नहीं करती है तो हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण वजन बढ़ना या कम होना, हेयरफॉल और मूड स्विंग जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में इसे कंट्रोल में रखने के लिए खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. आज हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके साथ दिन की शुरुआत करके आप थायराइड को कम कर सकते हैं और सेहतमंद भी रह सकते हैं.

इन चीजों से करें दिन की शुरुआत

गुनगुने पानी पिएं
रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना थायराइड की समस्या को दूर करने का कारगर उपाय हो सकता है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो थायराइड को नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी है.

धनिया का पानी पिएं
धनिये का पानी पीना थायराइड के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्रंथि के सही तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं.

भीगे हुए बादाम और अखरोट
थायराइड की समस्या से राहत पाने के लिए आप भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं. ये सेलेनियम का अच्छा स्रोत हैं, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. हर रोज 4-6 भीगे हुए बादाम और अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं.  

चिया या अलसी के बीज 
चिया या अलसी के बीज थायराइड को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होते हैं, जो पाचन को सही रखते हैं और थायराइड के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें:मेघालय में है एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव, यहां घूमना है बेहद किफायती, देखें तस्वीरें


प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन
थायराइड के मरीजों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडे, स्प्राउट्स या ओट्स जैसी प्रोटीन युक्त चीजें शामिल कर सकते हैं. यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है.

योगा और प्राणायाम
योग और प्राणायाम की मदद से भी थायराइड की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है. आप अपने रूटीन में सर्वांगासन, हलासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम और मत्स्यासन जैसे योगासन और प्राणायाम कर सकते हैं. इससे थायराइड कम होता है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement