लाइफस्टाइल
Skin Tightening Remedies: उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना और स्किन का ढीला पड़ना स्वाभिक है. लेकिन आप स्किन केयर के इन तरीकों को अपनाकर बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवान बनाए रख सकते हैं.
How to Get Rid of Wrinkles: महिला हो या पुरुष सभी लोग अपनी स्किन को हेल्दी आकर्षक बनाए रखना चाहते हैं. लेकिन यह इतना आसान नहीं होता है. बढ़ती उम्र के साथ लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उम्र के बढ़ने पर आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन आ जाता है. आप अपनी स्किन को हेल्दी और टाइट बनाए रखने के लिए कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. इन तरीकों से बढ़ती उम्र में भी आप जवां नजर आएंगे. चलिए आपको स्किन को टाइट बनाए रखने के उपायों के बारे में बताते हैं.
दही का इस्तेमाल
दही का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए अच्छा होता है. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है. यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है. स्किन को टाइट रखने में भी दही अच्छा होता है. आप दही को चेहरे पर सीधे लगा सकते हैं.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन समेत कई गुण होते हैं. आप फ्रेश एलोवेरा के पत्ते लें और इसके जेल को निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं. इस तरह से आप स्किन को हेल्दी बनाए रख सकते हैं.
मुल्तानी मिट्टी
स्किन को टाइट रखने के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाना अच्छा होता है. आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट चेहरे को ठंडक देता है.
नारियल तेल
स्किन में नमी बनाए रखने और हेल्दी स्किन के लिए नारियल तेल लगाना अच्छा होता है. आप चेहरे पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर मसाज करें. ऐसा करने से त्वचा में कसावट आती है.
टमाटर का रस
त्वचा के लिए टमाटर भी अच्छा होता है. टमाटर में लाइकोपीन होता है जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. आप स्किन पर टमाटर का गूदा लगाकर स्किन को हेल्दी बनाए रख सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.