Advertisement

रसोई में रखी इन चीजों से आएगा चेहरे पर निखार, जानें Homemade Face Pack बनाने का तरीका

Face Pack for Glowing Skin: निखरी बेदाग त्वचा और पार्लर जैसा ग्लो के लिए आपको रसोई में मौजूद चीजों से फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाना चाहिए. यह स्किन केयर के लिए अच्छा होता है.

Latest News
रसोई में रखी इन चीजों से आएगा चेहरे पर निखार, जानें Homemade Face Pack बनाने का तरीका

Homemade Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Face Pack: खूबसूरत स्किन और पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए आपको खर्चा करने की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी चीजों को इस्तेमाल कर आप आसानी से फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आप चेहरे पर निखार (Skin Care Tips) ला सकते हैं. इसे आप नियमित तौर पर स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. आइये आपको स्किन केयर के लिए इस होममेड फेस पैक (Homemade Face Pack) के बारे में बताते हैं.

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

- एक चम्मच बेसन
- दो चुटकी हल्दी
- केसर के दो धागे
- एक चम्मच चावल का आटा
- एक-दो चम्मच दूध और गुलाब जल


ये 10 इंडियन सुपरफूड हार्ट फ्रेंडली हैं, कोलेस्ट्रॉल गलाकर स्ट्रोक के खतरे से भी बचाएंगे


ऐसे करें तैयार

इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, हल्दी और चावल के आटे को मिक्स करना है. इसके बाद इसमें केसर के धागे, दूध और गुलाब जल मिक्स करें. इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

अप्लाई करने का तरीका

आप इस घरेलू केमिकल फ्री फेस पैक को आसानी से चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं. इसे लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद इसे अच्छे से चेहरे और गर्दन के पीछे के हिस्से पर लगाएं. सूख जाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. हफ्ते में एक-दो बार लगाने से ही आपको इसका फायदा नजर आने लगेगा.

स्किन के लिए फायदे

इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे को दूर कर त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं. ध्यान रहे इसे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ की स्किन पर लगाकर टेस्ट कर लें. कहीं यह आपकी त्वचा पर रिएक्शन तो नहीं करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement