Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Joint Pain And Posture: 'बैठने की आदत' बन सकती है जोड़ों में भयंकर दर्द का कारण, जानिए क्यों जरूरी है सही पॉश्चर

Joint Pain And Posture: आज के समय में आधुनिक और भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों का बैठने, सोने का पॉश्चर खराब हो गया है. इसकी वजह से लोगों को भयंकर गठिया के दर्द का सामना करना पड़ता है.

Latest News
 Joint Pain And Posture: 'बैठने की आदत' बन सकती है जोड़ों में भयंकर दर्द का कारण, जानिए क्यों जरूरी है सही पॉश्चर

Joint Pain Remedy

Add DNA as a Preferred Source

Joint Pain And Posture: आज के समय में आधुनिक और भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों का बैठने, सोने का पॉश्चर खराब हो गया है. लोग लंबे समय तक डेस्क पर काम करने या फोन का स्क्रीन देखने की वजह से गर्दन झुकाए रहते हैं, इस वजह से शरीर का वजन और गुरुत्वाकर्षण जोड़ों पर असमान रूप से दबाव पड़ता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस अतिरिक्त दबाव घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी के कार्टिलेज को समय से पहले प्रभावित करने लगता है, इस स्थिति में ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी गठिया की समस्या शुरू हो जाती हैं. ऐसे में बहुत जरूरी है कि खुद को सही पॉश्चर में रखकर जोड़ों की समस्या से दूर रहा जा सके. 

 गलत पॉश्चर की वजह से हो सकता है जोड़ों पर दबाव

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गलत तरीके से बैठने या खड़े होने पर जोड़ों पर ओवरलोडिंग हो सकती है, जैसे आगे की ओर झुककर बैठने से रीढ़ और कूल्हों पर सामान्य से कहीं ज्यादा दबाव पड़ता है और यह अतिरिक्त तनाव धीरे-धीरे कार्टिलेज को खत्म कर देता है. इसकी वजह से जोड़ों में सूजन पैदा होती है, जो सीधे गठिया के भयंकर दर्द को जन्म देता है. 

क्या है सही पॉश्चर?

सही पॉश्चर का मतलब है कि आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी रहे और कान, कंधे, और कूल्हे एक सीध में हों. इससे होता यह है कि शरीर का वजन जोड़ों पर समान रूप से वितरित होता है. ऐसे में सही पॉश्चर अपनाने से न केवल जोड़ों का तनाव कम हो सकता है. इसकी वजह से रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं. 

कैसे सुधारें पॉश्चर? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डेस्क पर काम करते समय, अपनी कुर्सी को इस तरह से एडजस्ट करें कि आपके पैर जमीन पर सपाट रहें और घुटने कूल्हों के स्तर पर हों.  ध्यान दें कि मॉनिटर आंखों के लेवल पर होना चाहिए ताकि गर्दन न झुके और हर 30 मिनट में उठकर टहलना और स्ट्रेचिंग करना जोड़ों को जाम होने से बचाएं.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement