Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Face Glow Tips: कम पैसे में चाहिए फेशियल जैसा ग्लो? मुंह धोने के तुरंत बाद चेहरे पर लगाएं ये एक चीज

Glowing Skin Care Tips: आज हम आपको एक सिंपल और कम खर्च वाला एक ऐसा कारगर नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर निखार आएगा और स्किन से जुड़ी ये समस्याएं दूर होंगी.

Latest News
Face Glow Tips: कम पैसे में चाहिए फेशियल जैसा ग्लो? मुंह धोने के तुरंत बाद चेहरे पर लगाएं ये एक चीज

Simple Cheap Skin Care Routine

Add DNA as a Preferred Source

चेहरे पर निखार लाने के लिए खासतौर से महिलाएं, क्या कुछ नहीं करती हैं. इसके लिए महंगे-महंगे फेस वॉश और क्रीम तक का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन, फिर भी इन चीजों का कई बार उतना असर नहीं दिखता है, जितना की हमें उम्मीद होती है. ऐसे में कुछ महिलाएं घरेलू और देसी नुस्खों (Deshi Skin Care) पर ज्यादा यकीन करती हैं, क्योंकि इनसे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. 

इसी कड़ी में आज हम आपको एक सिंपल और कम खर्च (Glowing Skin Care) वाला एक ऐसा कारगर नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर निखार आएगा. इसके लिए मुंह धोने के बाद तुरंत आपको चेहरे पर ये खास चीज लगानी है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

मुंह धोने के बाद चेहरे पर लगाएं ये खास चीज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गुलाब जल की. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक मुंह धोने के तुरंत बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाने से एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं. इससे न केवल तुरंत निखार मिलता है बल्कि चेहरे की स्किन को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं. आगे जानें क्या हैं इसके फायदे...

क्या हैं इसके फायदे? 

- गुलाब जल में मौजूद खास तरह के नेचुरल एंटी-एलर्जिक गुण किसी तरह की एलर्जी आदि के कारण चेहरे पर हुए लालिमा को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

- इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण चेहरे पर से पिंपल को दूर करने का काम करते हैं. ऐसे में अगर आपको अक्सर पिंपल आ जाते हैं तो नियमित रूप से मुंह धोने के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाएं. 

- वहीं यह चेहरे की स्किन के मॉइश्चर को बैलेंस रखता है, जिससे स्किन टोन में तेजी से सुधार होता है और एजिंग के लक्षण भी कंट्रोल में रहते हैं.   

कैसे करें इस्तेमाल? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्किन के निखार को बनाए रखने के लिए मुंह धोने के तुरंत बाद जब चेहरे सूख जाए तो उस पर रुई के टुकड़े की मदद से अच्छे से गुलाब जल लगाएं, इसके बाद सूखने का इंतजार करें. इससे चेहरे की स्किन का नेचुरल निखार बढ़ने लगेगा. 

नोट-  अगर आपकी स्किन में किसी तरह की समस्या पहले से है, तो गुलाब जल का इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट्स से बात करें.   
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement