Advertisement

Sugar Risk: मीठा खाने की तलब इन 7 अंगों को कर देगी डैमेज, चीनी-गुड़ के दीवाने हो जाएं अलर्ट 

Side Effects Of Sugar: अधिक मात्रा में मीठा खाने से न केवल डायबिटीज की समस्या होती है, बल्कि इससे शरीर के ये 7 अंग भी प्रभावित होते हैं.

Sugar Risk: मीठा खाने की तलब इन 7 अंगों को कर देगी डैमेज, चीनी-गुड़ के दीवाने हो जाएं अलर्ट 

मीठा खाने की तलब इन 7 अंगों को कर देगी डैमेज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हम में से ज्यादातर लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से न केवल डायबिटीज का खतरा बढ़ता है (Sugar Cravings Disadvantages), बल्कि इससे ब्रेन, हार्ट और लिवर जैसे अंगों में भी बीमारियों की भरमार हो जाती है (Side Effects Of Sugar). यही कारण है कि इसे मीठा जहर (Sweet Poison) भी कहा जाता है. इसलिए डॉक्टर हमेशा कम मात्रा में मीठा खाने की सलाह देते हैं (Sugar Risk). अगर आप नियमित रूप से ब्रेड, प्रोटीन बार, ब्रेकफास्ट सीरिल, केचप, योगर्ट या स्टोर से खरीदे हुए सलाद की ड्रेसिंग खा रहे हैं, तो आप अधिक चीनी (Sugar) का सेवन कर रहे हैं. यह आपके हार्ट, लिवर और ब्रेन सहित कई महत्वपूर्ण अंगों पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है. आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चीनी के सेवन से शरीर के कौन-कौन से अंग प्रभावित होते हैं. 

आंख (Eye Related Problems)

हाई ब्लड शुगर शरीर में प्रत्येक रक्त वाहिका को बहुत ही ज्यादा प्रभावित करता है. इससे आंखों में धुंधलापन,  मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिनोपैथी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यही कारण है कि डायबिटीज वाले लोगों में अंधेपन के मामले ज्यादा होते हैं. 

यह भी पढ़ें- सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन होता है ठीक, BP भी रहता है कंट्रोल

त्वचा (Skin Related Problems)

चीनी से इंसुलिन बढ़ता है, जो सूजन, मुँहासे, रोसैसिया, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं को और बदतर बनाता है. इसके अलावा चीनी कोलेजन को तोड़कर झुर्रियों का कारण भी बनता है. जिससे एलर्जी व त्वचा खराब होने लगती है.

दिमाग (Brain Related Problems)

चीनी दिमाग के कार्यक्षमता को प्रभावित करता है. इसके अधिक सेवन से ब्रेन फॉग, चिंता, सिरदर्द, लो एनर्जी, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, क्रेविंग जैसी समस्या हो सकती है. इसके अलावा यह लंबी अवधि में या समझने में परेशानी, याददाश्त में कमी और अल्जाइमर को भी बढ़ा सकता है. 

डेंटल हेल्थ (Dental Health)

चीनी के सेवन से दांतों में सड़न और मसूड़ों की बीमारी होती है. इसके माध्यम से रोगजनकों बैक्टीरिया पेट में पहुंचते हैं, ये खराब बैक्टीरिया लीकी आंत, हृदय रोग और स्वास्थ्य को खराब करता है. 

दिल से जुड़ी बीमारी (Heart Problems) 

चीनी के अधिक सेवन से धमनियां सख्त हो जाती हैं हृदय के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है. इससे हाई बीपी, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. 

यह भी पढ़ें- क्या हैं नीली, बैंगनी रंग की नसें, कैसे पहचानें और क्या है नुकसान 

आंतों में बैक्टीरिया (Gut Health)

मीठे फूड्स बीमारी का कारण बनने वाले खराब बैक्टीरिया के लिए पोषण का काम करते हैं. साथ ही, ज्यादा मीठा खाने से आंत के अच्छे और बुरे बैक्टीरियां का संतुलन बिगड़ने लगता है, जो कमजोर इम्यूनिटी, सूजन और पोषक तत्वों के खराब अवशोषण को बढ़ाता है. 

फैटी लिवर (Fatty Liver)

अधिक चीनी लिवर में वसा को बढ़ाने का काम करता है. चीनी का असर (विशेष रूप से फ्रुक्टोज) शराब की तरह होता है. ऐसे में अधिक मात्रा में चीनी का सेवन फैटी लिवर की बीमारी और मोटापे के जोखिम को बढ़ाता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement