Advertisement

Side Effects Of Old Bra: आपकी पुरानी ब्रा बढ़ा सकती है ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स, जानें कब इसे पहनना कर देना चाहिए बंद

लंबे समय तक ब्रा पहनने की वजह से बॉडी की शेप बिगड़ने के साथ ही कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है. इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन ​गड़बड़ाने के साथ ही नसों के डैमेज होने का खतरा होता है.

Latest News
Side Effects Of Old Bra: आपकी पुरानी ब्रा बढ़ा सकती है ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स, जानें कब इसे पहनना कर देना चाहिए बंद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महिला हो या पुरुष हर कोई इनर वियर पहनता है. यह हर किसी की जिंदगी का आम और बहुत ही जरूरी हिस्सा है. लोग कपड़ों के मुकाबले इनर वियर सबसे लंबे समय तक वियर करते हैं. यह शरीर के हाइजीन से लेकर शेप पर खास ध्यान रखते हैं. खासकर महिलाओं की ब्रा इसमें अहम रोल निभाती है. ब्रा न सिर्फ सही फीटिंग में मदद करती है, बल्कि ब्रेस्ट को सही शेप को मेंटेन रखने देने में मदद करती है. इन्हें समय समय पर बदलते रहना चाहिए. ऐसा न करने पर यह आपकी हेल्थ को भी बिगाड़ सकती है. लंबे समय पुरानी ब्रा पहनने से न सिर्फ हेल्थ बिगड़ती है. यह आपकी शेप को भी खराब कर देती है. यही वजह है कि इसे ज्यादा लंबे समय तक पहनने की वजह से महिलाओं को गंभीर समस्याएं हो जाती हैं. आइए जानते कब आपकी ब्रा सेहत को करने लगती है प्रभावित और किन परेशानियों की बनती है वजह...

लंबे समय तक पुरानी ब्रा पहनने से होते हैं ये नुकसान

Rama Ekadashi 2023: रमा एकादशी का होता है बड़ा महत्व, जानें इसकी तारीख, कथा और शुभ मुहूर्त

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित

कई बार ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है, लेकिन महिलाएं वही पुरानी ब्रा को कैरी करती है. ऐसे में टाइट और खराब फीटिंग की ब्रा पहनने की वजह वजह से अन्कंफर्ट फिल होता है. इसकी वजह से कुछ नसें दबती है. इतना ही नहीं सास लेने और छोड़ने में परेशानी होने लगीि है. यह ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है. इसकी वजह से खून सही से दौड़ नहीं पाता, जिसके चलते नसों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है. इसे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

स्किन से जुड़ी समस्याएं

जिस तरह किसी सामान की एक्सपायरी डेट होती है. ठीक उसी तरह पुरानी ब्रा को छोड़ने का भी एक समय होता है. इसे सालों पहनने की वजह से स्किन रैशेज, रेडनेस और स्किन सेंसिटिविटी हो सकती है. ब्रा पुरानी होने पर सही से साफ नहीं हो पाती है. इसमें पसीना और बॉडी ऑयल  के बैक्टीरिया ब्रा में जम जाते हैं. यह स्किन इंफेक्शन को बढ़ा सकती है. इसकी एक मुख्य वजह बनती है. 

तकिए के नीचे लहसुन की एक कली रखकर सोने पर मिलते हैं ये 5 फायदे

खराब हो जाता है पोस्चर

अक्सर बिरा पुरानी होने के साथ ही ढीली होने लगती है. इसकी वजह से यह सही से सपोर्ट नहीं दे पाती. लंबे समय तक इसे पहनने पर बॉडी के पोस्चर पर गलत असर पड़ता है. कई बार शरीर आगे की तरफ झुकने लगता है. यह बॉडी के लिए काफी खतरनाक साबित होता है. 

कमर और कंधों में होने लगता है दर्द 

काफी समय तक एक ही पुरानी ब्रा पहनने की वजह से कमर और कंधों में दर्द होने लगता है. इसकी वजह ब्रा की खराब फिटिंग होना है, जो शेप को बिगाड़ देती है. इसके साथ ही कमर और कंधो में दर्द की समस्या बढ़ा देती है. 

हाई यूरिक एसिड में न खाएं ये 5 दाल, लॉक हो जाएंगे जॉइंट्स
 

बिगड़ जाती है ब्रेस्ट की शेप

पुरानी ब्रा पहनने की वजह से ब्रेस्ट की शेप प्रभावित होती है. यह ब्रेस्ट की शेप को बिगाड़ देती है. इसकी वजह से ब्रेस्ट फैले हुए नजर आते हैं. इसके अलावा काफी भद्दी लगने लगती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement