लाइफस्टाइल
Side Effects of Plastic: अगर आप प्लास्टिक के बोतल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना देगा.
डीएनए हिंदी: प्लास्टिक हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है (Plastic Bottle Use). अक्सर न चाहते हुए भी हम कई जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं. प्लास्टिक ने हमारी जिंदगी पर इतना असर डाला है कि आज की दुनिया प्लास्टिक के बगैर सोची भी नहीं जा सकती.
कई खाने पीने की चीजों के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं. प्लास्टिक का यूज शरीर को कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना देता है जिसका पता आसानी से नहीं चलता है.पानी की बोतल से लेकर लंच बॉक्स और स्टोरेज के लिए लोग प्लास्टिक का यूज करते हैं.
सस्ते होने के साथ ये लंबे भी चलते हैं लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि प्लास्टिक में रखा हर तरह का सामान समय कि था जहरीला बनता जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्लास्टिक के बोतल (Plastic Bottles) से पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक है.
प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से होती हैं यह बीमारियां (Side Effects of Drinking Water From Plastic Bottles)
कैंसर (Cancer)
खाने पीने की चीजों के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इसकी वजह से इसमें पाए जाने वाले रसायन से सीधे शरीर के संपर्क में आते हैं. जिससे व्यक्ति तमाम तरह की बीमारियों से घिर जाता है. प्लास्टिक में पाए जाने वाले रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा की वजह से शरीर में कैंसर, विकलांगता, इम्यून सिस्टम में समस्या होने लगती है. इससे बच्चों के विकास पर भी बुरा असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें- बगैर इंसुलिन के भी कंट्रोल होती है डायबिटीज, जानिए कैसे
हाई शुगर
बाजार में हमें ज्यादातर जगहों पर प्लास्टिक की बोतल में ही पानी मिलता है. खरीदारों को आकर्षित करने के लिए निर्माता बोतल बंद पानी को विटामिन युक्त बताते हैं. यह हमारे लिए और भी हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि बोतल बंद पानी में फूड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जैसे हानिकारक तत्व होते हैं (Harmful Chemicals in Plastic Water Bottles).
इम्यून सिस्टम पर असर (Impact on Immune System)
प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से हमारे इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. इससे निकलने वाले रसायन हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बिगड़ सकती है.
लीवर कैंसर और कम शुक्राणुओं की संख्या (Liver cancer and reduced sperm count)
प्लास्टिक में थैलेट नामक रसायन पाया जाता है जिसकी वजह से इनसे पानी पीने से लीवर कैंसर और शुक्राणुओं की संख्या में कमी भी हो सकती है.
अनहेल्दी कॉन्टेंट
प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखने से उसमें फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे हानिकारक पदार्थ पैदा होते हैं, जो सेहत के लिहाज से जहर हैं. ऐसे स्थिति में प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने का मतलब है जहर पीना. जो लगातार आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा.
यह भी पढ़ें- Cholesterol Control में रखने के लिए खाएं ये फल
ओवरी से संबंधित समस्या
हर किसी के लिए प्लास्टिक हानिकारक है प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स की वजह से महिलाओं में ओवरी से संबंधित बीमारियां पैदा होती हैंज़ साथ ही ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.