लाइफस्टाइल
Shraddha Kapoor Food Obsession: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर अपने फूड ऑब्सेशन के बारे में बताया है, आइए जानें इस फेवरेट फूड के बारे में, साथ ही जानेंगे इसके हेल्थ बेनिफिट्स
Shraddha Kapoor Reveals Her Obsession With Carrots: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करती ही रहती हैं, हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक पोस्ट कर अपने फूड ऑब्सेशन के बारे में बताया है, उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि उन्हें गाजर काफी ज्यादा पसंद है. अपने फूड ऑब्सेशन को लेकर श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्तोरी पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें एक फोटो है किसी शूटिंग सेट की जहां, वह मेकअप चेयर पर बैठी हैं और हाथ में गाजर का हलवा लिए मुस्कुरा रही हैं. दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें वह गाजर का जूस पीती हुई दिख रही हैं और तीसरी में गाजर से बना सैंडविच एन्जॉय करती दिख रही हैं.
उन्होंने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा कि 'दिल बोले गाजर, दिमाग बोले और भी गाजर, क्या ये नॉर्मल है या ऑब्सेशन?' इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि अगर आप भी गाजर को अपने आहार में शामिल करते हैं, तो यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है, तो आइए जान लेते हैं क्या हैं इसके फायदे?
यह भी पढ़ें: Dengue Fever में तेजी से गिरने लगा है Platelet Count? इन चीजों को बना लें डाइट का हिस्सा
आंखों के लिए फायदेमंद: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गाजर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती हैं, खासतौर पर सर्दियों में गाजर खाने की सलाह दी जाती है. यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रेटिना और लेंस के लिए वरदान हैं. रोजाना गाजर खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बनी रहती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि कमजोर होने की संभावना भी कम होती है.
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों की चेतावनी, Office या Public Toilet में कभी न करें Hand Dryer का इस्तेमाल, जानिए वजह
शुगर को नियंत्रित रखे: इसके अलावा गाजर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कच्ची या हल्की पकी गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यह शरीर में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है.
वजन कंट्रोल रखने में मददगार: गाजर वजन नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है, दऱअसल इसमें पानी की मात्रा लगभग 88 प्रतिशत होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है. इसके अलावा, इसमें फाइबर और रफेज होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं. ऐसे में श्रद्धा कपूर की तरह आप भी स्वस्थ सेहत के लिए गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनपुट- (आईएएनएस)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से