लाइफस्टाइल
Eating Curd in Monsoon: दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और प्रोबायोटिक्स होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है. हालांकि मानसून में इसका सेवन करने से लोग डरते हैं. अगर आप भी मानसून में दही खाने से परहेज करते हैं तो आइए जान लेते हैं इस मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं...
Eating Curd in Monsoon- क्या बरसात के मौसम में नहीं खानी चाहिए दही? जानें इसके फायदे और नुकसान दही सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि बरसात के मौसम में दही का सेवन करना चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी रहते हैं. कई लोग इसे सर्द-गर्म का कारण मानते हैं तो कुछ कहते हैं कि इससे पेट खराब हो सकता है. गर्मियों में खासतौर से दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है.
बता दें कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और प्रोबायोटिक्स होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है. वहीं मानसून में इसका सेवन करने से लोग डरते हैं. अगर आप भी मानसून में दही खाने से परहेज करते हैं तो आइए जान लेते हैं इस मौसम में दही खाना चाहिए या नहीं...
एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून के मौसम में वातावरण में नमी अधिक होती है और इससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं. दही अगर ताजा न हो तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया विकसित होने लगते हैं, जो पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच, या फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है.
इस मौसम में दही खाना है तो आपके लिए यह जरूरी है कि आप इसे ताजे दूध से घर पर ही बनाएं और उसी दिन सेवन करें. इस मौसम में बाजार की पुरानी या पैक्ड दही से परहेज करें, क्योंकि उसमें बैक्टीरिया के पनपने की आशंका होती है.
दही दिन में खाएं, रात में खाने से बचें. इसमें काली मिर्च या अदरक मिलाकर खाएं, ताकि तासीर संतुलित रहे ठंडी नहीं, कमरे के तापमान में रखी दही खाएं कढ़ी या रायता के रूप में पकाकर दही लें, यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें बरसात के मौसम में दही खाने से परहेज करना चाहिए. या फिर चिकित्सक की सलाह से ही सेवन करना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.