Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Shaving Myth: रोजाना शेवि‍ंग करने से क्या वाकई बाल हो जाते हैं मोटे? जानें क्या है सच 

Hair Regrowth Myth Shaving: आमतौर पर लोगों का यह मानना होता है कि रोजाना शेव करने से बाल मोटे और हार्ड हो जाते हैं, क्या वाकई ऐसा होता है? आइए जानते हैं क्या है इसका जवाब..

Latest News
Shaving Myth: रोजाना शेवि‍ंग करने से क्या वाकई बाल हो जाते हैं मोटे? जानें क्या है सच 

Hair Regrowth Myth Shaving

Add DNA as a Preferred Source

Hair Regrowth Myth Shaving- आमतौर पर लोगों का यह मानना होता है कि रोजाना शेव करने से बाल मोटे और हार्ड हो जाते हैं, इसलिए लोग रोजाना शेव न करने की सलाह देते हैं. कहते हैं कि पुरुष हों या मह‍िलाएं अगर अपनी स्‍क‍िन पर रेजर का इस्‍तेमाल रोज करें तो उनके बाल हार्ड हो जाते हैं, खासतौर से वर्किंग लोग अपने लुक्‍स (Hair Regrowth) का काफी ध्‍यान रखते हैं और रोजाना शेव करते हैं. 

वहीं महिलाएं अंडरआर्म्स, आर्म्स, हाथ और पैरों पर रेजर का इस्‍तेमाल करती हैं. लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है, क्या रोजाना स्किन पर रेजर का इस्तेमाल (Shaving Myth) नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं क्या है इसका जवाब... 

क्या है सच?

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये धारणा पूरी तरह गलत है कि शेविंग करने से बाल मोटे हो जाते हैं, विज्ञान भी इस बात को कई बार साफ कर चुका है कि शेविंग का हमारे बालों की जड़ों या उनकी ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ता है. हमारे शरीर में बालों की ग्रोथ फॉलिकल्स (बालों की जड़ें) से होती है और ये हमारे त्वचा के अंदर मौजूद होते हैं.

यह भी पढ़ें: भुना जीरा खाने से दूर रहेंगी कई बीमारियां, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

क्या होता है असर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब आप शेविंग करते हैं तो इससे सिर्फ स्‍क‍िन के ऊपर का हिस्सा हटता है, बालों की जड़ों पर कोई असर नहीं पड़ता है. ऐसे में इससे आप सिर्फ बाल का ऊपरी भाग काटते हैं और अंदर की ग्रोथ वैसी की वैसी रहती है. जब आप शेव करते हैं तो बालों का सिरा चपटा न होकर सीधा और हार्ड हो जाता है. ऐसे में इससे जो नए बाल न‍िकलते हैं वो थोड़े मोटे और कड़े होते हैं पर असल में उसकी मोटाई या संख्या नहीं बढ़ती. 

महिलाओं को भी नहीं है डरने की जरूरत

महिलाएं चेहरे, हाथों या पैरों के बालों को लेकर ज्‍यादा चिंता में रहती हैं, पहली बार जब वे रेजर का इस्‍तेमाल करती हैं तो बालों पर पहले से ज्यादा ध्यान द‍िया जाने लगता है. इसका कारण सीधा और कड़ा सिरा होता है. लेकिन, आपको बता दें कि  ये हमेशा के ल‍िए नहीं होते हैं, कुछ ही समय में बाल पहले जैसे नॉर्मल हो जाते हैं. हालांक‍ि डॉक्‍टर महिलाओं को रेजर का इस्‍तेमाल करने के बजाय वैक्‍स को प्राथम‍िकता देने की सलाह देते हैं.

 (Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement