Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

माता-पिता बनने में बाधा डालती हैं इन चीजों की लत, मर्दों को नपुंसक और मह‍िलाओं को बांझ बनाती हैं ये आदतें

Silent Killers of Fertility: संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी होता है. दोनों में से किसी की भी सेहत सही न हो तो माता-पिता बनने का सपना अधूरा रह सकता है.

Latest News
माता-पिता बनने में बाधा डालती हैं इन चीजों की लत, मर्दों को नपुंसक और मह‍िलाओं को बांझ बनाती हैं ये आदतें

Reproductive Health

Add DNA as a Preferred Source

Reproductive Health: आजकल लोगों का बिगड़ता लाइफस्टाइल उनके पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. महिलाओं और पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है. कई ऐसी आदतें हैं जो मह‍िलाओं में बांझपन और मर्दों को नपुंसकता का कारण (Silent Killers of Fertility) बनती है. ऐसे में कपल्स माता-प‍िता बनने का सुख नहीं भोग पाते हैं. पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता को नुकसान होने और महिलाओं में गर्भधारण में मुश्किलें पैदा होने का कारण ऐसा होता है.

आज हम आपको ऐसे तीन कारणों के बारे में बताएंगे जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही इनफर्ट‍िल‍िटी का कारण बन रहे हैं. इनके कारण फर्टिलिटी को नुकसान होता है. साथ ही बताएंगे हैं कि, कैसे आप इस समस्या का दूर (How to Treat Infertility) कर सकते हैं. आइये जानते हैं, कैसे इनफर्ट‍िल‍िटी जैसी गंभीर समस्या पर काबू (Male And Female Fertility) पाया जा सकता है.

इन 3 कारणों से हो रहा फर्टिलिटी को नुकसान

- धूम्रपान करना इसका एक बड़ा कारण है. धूम्रपान करने से महिलाओं में गर्भाशय की कार्यक्षमता कम होती है. ऐसा फेलोपियन ट्यूब्स को नुकसान होने के कारण होता है. इसके अलावा धूम्रपान के कारण पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है.

- महिलाओं और पुरुषों दोनों में शराब के कारण भी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है. शराब से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन होता है इससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं. वहीं पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने लगता है.

- प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने के पीछे वेपिंग या ई-सिगरेट भी जिम्मेदार हो सकती है. इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. वेपिंग गर्भधारण की क्षमता को कम करती है. इससे गर्भावस्था के दौरान भी परेशानी हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि, आप इन सभी बुरी आदतों से दूरी बना लें.

ऐसे बेहतर करें फर्टिलिटी

- फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए जरूरी है कि, आप शराब, सिगरेट और ई-सिगरेट का नशा बिल्कुल छोड़ दें.
- स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें और संतुलित आहार लें. तनाव को दूर करने के लिए भरपूर नींद लें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement