Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

घुटने के दर्द का अचूक उपाय है ये तेल, जानिए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

Knee Pain Remedies:अगर घुटनों के दर्द के कारण आपके लिए आराम से बैठना या खड़ा होना मुश्किल हो गया है और आप हर समय इस दर्द से कराहते रहते हैं, तो परेशान न हों, आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जो घुटनों के दर्द से राहत दिला सकता है.

Latest News
घुटने के दर्द का अचूक उपाय है ये तेल, जानिए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

knee pain remedies

Add DNA as a Preferred Source

आजकल घुटनों का दर्द एक ऐसी समस्या बनती जा रही है जिससे न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी परेशान रहते हैं. घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों और मलहम का सहारा लेते हैं, लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता. ऐसे में प्रकृति हमें कई ऐसे तेल देती है जो घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. आज हम जिस तेल की बात कर रहे हैं वो है तिल का तेल, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आइए यहां जानते हैं तिल के तेल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका.

तिल के तेल के फायदे

सूजन को कम करता है 
तिल के तेल शरीर की सूजन कम करने के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है. इसमें सेसमोल और सेसमिन  जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की सालों पुरानी सूजन से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकतै हैं. ये घुटने के दर्द के कारण होने वाली सूजन से तुरंत आराम दिला सकता है. 

दर्द कम करने वाले गुण 
तिल के तेल में दर्द निवारक गुण होते हैं जो घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से घुटनों के आस-पास की मांसपेशियों और टिशू को आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है.

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
तिल का तेल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. एक अच्छा ब्लड सर्कुलेशन पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को शरीर तक आसानी से पहुंचने देता है, जिससे डैमेज टिशू रिपेयर होती है और दर्द से राहत मिलती है.

जोड़ों को चिकनाई देता है
तिल का तेल जोड़ों को चिकना करने में मदद कर सकता है. यह घुटनों के बीच के फ्रिक्शन को कम करता है, जिससे चलने में कठिनाई नहीं होती और घुटनों से आने वाली कट-कट की आवाज से राहत मिल सकती है.


यह भी पढ़ें:तेज गर्मी के बीच पसीने की बदबू से हैं परेशान तो आजमा लें ये 4 नुस्खे, कोई नहीं बनाएगा मुंह


मांसपेशियों को आराम
तिल का तेल मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है. अक्सर जब घुटने में दर्द होता है तो उसके आसपास की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, तो ऐसे में इससे राहत पाने के लिए तिल के तेल से मालिश करना काफी कारगर होता है.

कैसे करें इस्तेमाल
तिल के तेल को इस्तेमाल करने के लिए सबस पहल आप तेल को हल्का गर्म कर सकते हैं. एक बर्तन में कुछ चम्मच तिल का तेल गर्म करें और घुटने के उस हिस्से पर मालिश करें जहां ज्यादा दर्द हो रहा है. तब तक मालिश करते रहें जब तक कि तेल त्वचा में अच्छी तरह से समा न जाए. मालिश करने के बाद घुटने पर गर्म पट्टी बांध लें. इससे दर्द से जल्दी राहत मिलेगी. घुटने के दर्द से परेशान मरीजों के लिए इसे हर रात सोने से पहले लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement