लाइफस्टाइल
Sea buckthorn benefits: आजकल अगर हम अपने खान-पान पर ध्यान न दें तो शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में 'सी बकथॉर्न' एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आइए यहां इस फल के कुछ कमाल के फायदे जानते हैं.
नेचर में पाए जाने वाले कई ऐसे फल और सब्जियां हैं जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. ऐसा ही एक नारंगी रंग का पहाड़ी फल है सी बकथॉर्न, जो अपने चमत्कारी गुणों के लिए जाना जाता है. पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले इस फल को अक्सर सुपरफूड कहा जाता है जो शरीर को कई फायदे देता है. सी बकथॉर्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा होता है. आइए यहां जानते हैं कि सी बकथॉर्न सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.
सी बकथॉर्न के फायदे
इम्यूनिटी
सी बकथॉर्न इम्यूनिटी में बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते है. यह शरीर को मौसमी फ्लू, और अन्य संक्रमणों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है.
त्वचा और बालों के लिए
सी बकथॉर्न त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें ओमेगा-7 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है और झुर्रियों और मुंहासों को कम करने में मदद करता है. इसके सेवन से बाल मजबूत, घने और शाइनी बन सकते हैं.
दिल के स्वास्थ्य के लिए
सी बकथॉर्न को दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद कर सकता है.
बेहतर पाचन
सी बकथॉर्न में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाती है. इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है. यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है.
यह भी पढ़ें: 100 सिट-अप्स से भी ज्यादा कारगर है ये योगासन, कॉर्टिसोल लेवल को करता है कम, जानिए 5 फायदे
एनर्जी बूस्टर
सी बकथॉर्न एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करते हैं.
पोषक तत्वों का खजाना
सी बकथॉर्न को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसे विटामिन सी, ए, ई और कॉम्प्लेक्स विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है जो स्वास्थ्य को कई लाभ देते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.