Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

शेक्सपियर के उपन्यास ओथेलो पर आधारित है द्वंद्व - द इंटरनल कंफ्लिक्ट, गंभीर अवतार में दिखेंगे संजय मिश्रा

शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक ओथेलो पर आधारित अभिनेता संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म ' द्वंद-द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट ' 29 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है.

शेक्सपियर के उपन्यास ओथेलो पर आधारित है द्वंद्व - द इंटरनल कंफ्लिक्ट, गंभीर अवतार में दिखेंगे संजय मिश्रा

Dwand – The Internal Conflict

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हास्य और रोमांच से भरी फिल्म ' द्वंद-द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट ' शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक ओथेलो पर आधारित है और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर शिक्षक दिवस पर लॉन्च किया गया जा चुका है. फिल्म में दर्शकों को समाज के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. 
फिल्म की पंचलाइन है, ड्रामा तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे.

ऑथेलो' एक दुःखान्त नाटक है. शेक्सपियर ने इसे सन् 1601 से 1608 के बीच लिखा था. यह समय शेक्सपियर के नाट्य-साहित्य के निर्माण-काल में तीसरा काल माना जाता है जबकि उसके अपने प्रसिद्ध दुःखान्त नाटक लिखे थे. इस काल के नाटक प्रायः निराशा से भरे हैं.

इसमें पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक रोहित शर्मा का संगीत है, जबकि फिल्म में संजय मिश्रा के साथ निर्देशक इश्तियाक खान, इप्शिता चक्रवर्ती, विक्रम कोचर, टीना भाटिया, मोहम्मद फैज़, विश्वनाथ चटर्जी और आशीष शुक्ला भी होंगे .

फिल्म का निर्माण रोहनदीप सिंह के जंपिंग टोमैटो स्टूडियो और विकास वशिष्ठ की वीएसक्वायर फिल्म्स के बैनर तले विकास वशिष्ठ और रोहनदीप सिंह द्वारा किया गया है. इसका निर्देशन इश्तियाक खान ने किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है.

फिल्म के निर्माता रोहनदीप सिंह का मानना है कि फिल्म हर किसी के मन में बस जाएगी. उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी खूब सराहना होगी. उनका मानना है कि हर फिल्म में एक सामाजिक संदेश होना चाहिए. वहीं, विकास वशिष्ठ का कहना है कि यह फिल्म हमें बताती है कि हमारे समाज में अलग-अलग शेड्स हैं और उनमें से एक यह है कि लोग बहुत आसानी से ईर्ष्यालु हो जाते हैं या नकारात्मक भावनाओं से प्रभावित हो जाते हैं . तो यह फिल्म हमें सिखाती है कि हम अपनी खामियों का आकलन कैसे कर सकते हैं और उनसे लड़कर एक बेहतर इंसान कैसे बन सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement