Advertisement

Fact Check: समोसा-जलेबी पर लगेगा वार्निंग लेवल? क्या है सच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट

Warning Boards For Junk Food: सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे समोसा-जलेबी पर वार्निंग लेवल लगाए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया दी है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी खास उत्पाद पर वार्निंग लेवल लगाने का आदेश जारी नहीं किया गया है.

Latest News
Fact Check: समोसा-जलेबी पर लगेगा वार्निंग लेवल? क्या है सच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट

health warning labels junk food 

Add DNA as a Preferred Source

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे, समोसा-जलेबी पर वार्निंग लेवल लगाए जाने के दावे पर प्रतिक्रिया दी है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी खास उत्पाद को लेकर आदेश जारी नहीं किए गए हैं.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि एडवाइजरी में कुछ खास खाद्य उत्पादों पर ‘चेतावनी लेबल’ लगाने का निर्देश नहीं दिया गया है. बल्कि अधिक तेल और चीनी सेहत के लिए हानिकारक है, इससे लोगों को आगाह करने के लिए बोर्ड लगाने की सलाह दी गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट   

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी खास उत्पाद पर वार्निंग लेवल लगाने का आदेश नहीं है. बल्कि एडवाइजरी में कहा गया है कि कैंटीन, कैफेटेरिया जैसे सार्वजनिक स्थलों पर यह बताते हुए बोर्ड लगाया जाए कि अधिक तेल और चीनी सेहत के लिए हानिकारक होता है, लोगों को आगाह करने के लिए इस तरह के बोर्ड लगाने की सलाह दी गई है.  

 

रोक नहीं, सही जानकारी 

खानपान की खराब आदतों से ही मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं, बता दें कि ये खाने पर रोक लगाने का मामला नहीं है. इसका मकसद लोगों को आगाह करना है. अगर लोगों को पता हो की वह जो खा रहे हैं उसमें तेल और चीनी अधिक होता है तो शायद खाने से पहले लोग दो बार सोचें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.   

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement