Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Roti Vs Rice: रोटी या चावल, सेहत के लिहाज से रात को क्या खाना होता है बेहतर?

Roti Vs Rice Which Is Healthy: कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि रात को खाने में रोटी शामिल करना चाहिए या चावल या फिर चावल और रोटी दोनों संतुलन का बराबर रखना चाहिए. यहां पढ़ें अपने इस सवाल का जवाब...

Latest News
Roti Vs Rice: रोटी या चावल, सेहत के लिहाज से रात को क्या खाना होता है बेहतर?

Healthy Eating Habits

Add DNA as a Preferred Source

Roti Vs Rice Which Is Healthy: आमतौर पर कई लोग डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को चावल पसंद होता है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें रात के डिनर में ये दोनों ही चीजें चाहिए होती हैं. चावल और रोटी ये दोनों ही देश के मुख्य भोजन हैं. कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि रात को खाने में रोटी शामिल करना चाहिए या चावल या फिर चावल और रोटी दोनों संतुलन का बराबर रखना चाहिए. अगर आपके मन में भी ये सवाल (Healthy Eating Habits) उठता है तो आइए जानते हैं क्या है इसका जवाब, आपकी सेहत के लिए रात में चावल या रोटी इन दोनों में से क्या खाना अधिक फायदेमंद होगा..

चावल या रोटी, डिनर में क्या खाना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिनर की थाली में रोटी होनी चाहिए या चावल, यह कई बातों पर निर्भर करता है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह का चावल या रोटी खा रहे हैं. इसके अलावा आपको क्या खाना चाहिए, यह आपके काम और लाइफ़स्टाइल पर भी निर्भर करता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप सीटिंग जॉब करते हैं तो आपको कम कैलोरी की ज़रूरत होती है. ऐसे लोगों को रोटी खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसे लोग ज़्यादा चावल खाएं तो उनमें मोटापे का ख़तरा होता है.

किसके लिए चावल किसके लिए रोटी बेहतर? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिसे ज़्यादा ऊर्जा की ज़रूरत हो उसके लिए चावल बेहतर हो सकता है. यानी ज़्यादा शारीरिक परिश्रम करने वालों को चावल खाना चाहिए. इसके अलावा जो लोग ज़्यादा भोजन करने से बचना चाहते हैं या ज़्यादा बार खाना नहीं चाहते हैं, तो उनके लिए रोटी बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें ज़्यादा फ़ाइबर होता है.

कार्बोहाइड्रेट का रोल 

माना जाता है कि रोटी में चावल की तुलना में कम कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए सेहत के लिहाज़ से यह ज़्यादा बेहतर होता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप मोटे आटे या ज़्यादा फ़ाइबर वाली रोटी खाते हैं, तो ठीक है पर अगर आप बिल्कुल रिफ़ाइन आटे की रोटी खा रहे हैं, तो यह चावल के ही समान है. इसे खाने पर भी शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ सकता है. वहीं लंबे पॉलिश वाले चावल खाना सेहत के लिए ठीक नहीं, बिना पॉलिश वाले छोटे चावल इस लिहाज़ से बेहतर माने जाते हैं. 

रोटी और चावल 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर व्यक्ति की शारीरिक सक्रियता और उम्र के लिहाज़ से उसे एक निश्चित मात्रा में कैलोरी की ज़रूरत होती है. मान लीजिए किसी को 1600 किलो कैलोरी की ज़रूरत है, तो इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उसे इसकी 60% मात्रा कार्बोहाइड्रेट से मिले, 20% प्रोटीन और क़रीब 20% फ़ैट या वसा हो. इसमें कार्बोहाइड्रेट के लिए रोटी, चावल, इडली, उपमा और प्रोटीन के लिए दाल या मांसाहारियों के लिए अंडे जैसी चीज़ें शामिल की जाती हैं. ऐसे में किसी शख़्स को चावल खाना चाहिए या रोटी, यह बहुत हद तक उसकी सेहत पर भी निर्भर करता है. जैसे डायबिटीज यानी शुगर के मरीज़ों को चावल खाने से बचने और ज़्यादा फ़ाइबर वाले भोजन करने की सलाह दी जाती है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement