लाइफस्टाइल
Rishikesh River Rafting: इन दिनों मौसम का पारा चढ़ता जा रहा है. तपती गर्मी से राहत के लिए लोग हरिद्वार और ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं. कई लोग ऋषिकेश की फेमस एक्टिविटी रिवर राफ्टिंग करते हैं. अगर आप रिवर राफ्टिंग का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Safety Measures for River Rafting: रिवर राफ्टिंग के लिए लोग ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं. रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ऋषिकेश सबसे फेमस जगह है. लेकिन कई बार रिवर राफ्टिंग के दौरान हादसा भी हो जाता है. हाल ही में ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग करने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर नदी में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मृत्यु (Rishikesh Rafting Accident) हो गई. अगर आप ऋषिकेश में प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर एक्टिविटी रिवर राफ्टिंग का मजा लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें. वरना आपके साथ भी राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है.
लाइफ जैकेट और हेलमेट
रिवर राफ्टिंग से पहले गाइड आपको लाइफ जैकेट और हेलमेट देता है. आपको इसे अच्छे से पहनकर रखना है. जैकेट और हेलमेट को अच्छे से टाइट करके पहनें. कई लोग सोचते हैं जैकेट से लुक खराब हो रहा है तो वह इसे नहीं पहनते हैं आप ऐसी गलती न करें.
आरामदायक आउटफिट
आपको रिवर राफ्टिंग के दौरान स्विमसूट या जिम आउटफिट कैरी करना चाहिए. आरामदायक आउटफिट में आप आसानी से रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकेंगे. इससे आपको राफ्टिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं होगी.
लगातार पैडल मारते रहें
राफ्टिंग के दौरान आपको लगातार चप्पू चलाते रहना चाहिए. जब बोट ज्यादा पानी और लहरों में जाती है. तो गाइड आपको तेजी से पैडल मारने को कहेगा. उसकी हर बात को मानें. आप रिवर राफ्टिंग के दौरान पैडल को सही दिशा में चलाएं इससे बोट का बैलेंस बना रहेगा.
फॉलो करें गाइड की हर बात
जब भी आप रिवर राफ्टिंग के लिए जाते हैं तो गाइड आपको कई सारी सेफ्टी टिप्स के बारे में बताता है. इन सभी को ध्यान से सुनें और हर बात को मानें. गाइड की सभी बातों को मानेंगे तो राफ्टिंग अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे.
तेज लहर के डर से घबराएं नहीं
रिवर राफ्टिंग के दौरान तेज लहर आने पर लोग घबरा जाते हैं इससे आपके साथ हादसा हो जाता है. लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है. कई बार बोट पलट भी जाती है लेकिन आपको गाइड की बातों को फॉलो करना है वह फिर से आपको बोट में लाने में मदद करेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.