लाइफस्टाइल
White Beard Remedies: लोगों के बाल सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. कई लोगों के कम उम्र में ही दाढ़ी के बाल सफेद होने लगते हैं. ऐसे में चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है. आप इन्हें काला करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं.
White Beard to Black Naturally: आजकल लोगों को बाल सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है जो बहुत ही कॉमन हो गई है. लोगों का बदलता लाइफस्टाइल और खानपान इसका कारण हो सकता है. कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं. कई लोगों की दाढ़ी के बाल भी सफेद हो जाते हैं. ऐसे में देखने में वह बूढ़े लगते हैं जिसकी वजह से कॉन्फिडेंस भी कम होता है. अगर आपकी दाढ़ी के बाल सफेद हो गए हैं और आप इन्हें काला करने के उपाय खोज रहे हैं तो यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं.
दाढ़ी के बालों को काला करने के लिए आप नारियल तेल और करी पत्ता को गर्म करके बालों पर लगा सकते हैं. इसके लिए धीमी आंच पर नारियल तेल गर्म करें और इसमें करी पत्ता डालें. अच्छे से पकाने के बाद इसे छानकर शीशी में भर लें और सफेद बालों पर लगाएं. इस तेल से मालिश करने से आपको फायदा होगा. यह बालों को काला करने के साथ ही घना भी बनाएगा.
मानसून में हेल्दी स्किन के लिए करें एक्स्ट्रा केयर, रात को चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें
बालों के लिए नारियल तेल और आंवला दोनों अच्छा होता है. आप नारियल तेल और आंवला का तेल मिक्स करके दाढ़ी के बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 2-3 चम्मच नारियल तेल और बराबर मात्रा में आंवला का तेल लें. इसे गर्म करें और फिर ठंडा होने के बाद दाढ़ी के बालों पर लगाएं. 15-20 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे और दाढ़ी के बालों को धो लें.
सफेद दाढ़ी को काला करने के लिए आप काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए काले तिल को एक गिलास में भिगोकर रखें. सुबह इसका पेस्ट बना लें और इसे दाढ़ी के बालों पर लगाएं. दाढ़ी के बालों पर इसे लगाने के बाद सूखने दें. अच्छे से सूख जाने के बाद बालों को धो लें. यह नुस्खा बालों को काला करने के लिए कारगर है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.