लाइफस्टाइल
How to Avoid Motion Sickness: कई लोगों को सफर के दौरान कार और बस में उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होती है. इसे मोशन सिकनेस कहते हैं आप सफर में उल्टी से बचने के लिए इन टिप्स को अपनाएं.
How to Avoid Vomiting During Travelling: लोगों को सफर में उल्टी, चक्कर और बेचैनी होती है जिसके कारण वह सफर का मजा भी नहीं ले पाते हैं. ऐसे में नई-नई जगह एक्सप्लोर करने के दौरान आपका मूड अच्छा नहीं रहता है. बस और कार में उल्टी आना और बैचेनी होना मोशन सिकनेस की वजह से होता है. अगर आप या आपका कोई दोस्त इस समस्या से परेशान है तो इन उपायों को करके मोशन सिकनेस को दूर कर सकते हैं.
- सफर में चक्कर आना
- उल्टी आना
- आलस और थकावट महसूस होना
- पेट में दर्द और अपच
- पूरे सफर में चिड़ाचिड़ापन
पेपरमेंट ऑयल
आप पेपरमेंट ऑयल की एक बोलत को अपने साथ रखें. जब आपको उल्टी आने को हो या जी मिचलाएं को इसकी दो-तीन बूंदे रुमाल पर डालकर सूंघें.
नींबू
सफर में उल्टी से बचने के लिए आप नींबू को साथ रख सकते हैं. नींबू को आधा काटकर चूसने से उल्टी नहीं आएगी. नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो पेट के एसिड को बेअसर करता है.
अदरक
जी मिचलाने और उल्टी आने पर आप अदरक का टुकड़ा डालकर चबा सकते हैं. इस तरह से आप मोशन सिकनेस को दूर कर सकते हैं.
बैचेनी से बचने के उपाय
अगर आपको सफर में बैचेनी होती है तो आप गाड़ी की खिड़की को खोल सकते हैं. इससे बाहर की ताजा हवा से आपका मूड बेहतर हो जाएगा.
टाइमपास करें
अगर आप टाइमपास के लिए कुछ करते हैं तो इससे मोशन सिकनेस को कम कर सकते हैं. सफर के दौरान किताब पढ़ें. गाने सुने और दिमाग को दूसरी दिशा में लगाएं. आप सफर में कुछ खाने से बचें. अगर खा रहे हैं तो बहुत ही हल्का कुछ खाएं. वरना आपको उल्टी हो सकती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से