लाइफस्टाइल
Gala Kharab Hone Ke Karan: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना और कोल्ड ड्रिंक्स पीना गले को खराब कर सकता है. आपका गला बार-बार खराब होता है तो इन तरीकों से आप इस समस्या से बचे रह सकते हैं.
Sore Throat Home Remedies: गले में दर्द का कारण अक्सर इंफेक्शन या एलर्जी होता है. कई बार ठंड के कारण गला खराब रहता है लेकिन अगर गर्मियों के मौसम में भी आपका गला बार-बार खराब हो जाता है तो इसका कारण ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक हो सकते हैं. ठंडा पानी पीने के बाद गला खराब होना सामान्य बात है. इसके कारण गले में दर्द, खराब और कई बार जलन होने लगती है. अगर गले में यह परेशानी हो तो पानी पीे और खाना खाने में असहज महसूस हो सकता है.
गर्मियों में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स पीना गले के खराब होने का कारण बन सकता है. धूल, मिट्टी, धुआं और बैक्टीरिया के कारण भी गले में परेशानी हो सकती है. ऐसे में आपको इस बात का पता लगाना है कि, आपको किस चीज से परेशानी हो रही है और फिर उससे परहेज करना है. गले में बार-बार दर्द होना एलर्जिक कफ या एलर्जिक राइनाइटिस भी हो सकता है. आप डॉक्टर से संपर्क कर इसकी भी जांच करा लें.
एलर्जी वाली चीजों से परहेज करें. फ्रिज का ठंडा पानी पीने की बजाय आप घड़े का पानी पी सकते हैं. यह आपके गले को खराब होने से बचाएगा. आप चाहे तो डॉक्टर के परामर्श पर नॉर्मल एंटी-एलर्जिक दवाएं ले सकते हैं. गले पर बाम लगाकर गर्म सिकाई करें. अगर इससे आराम नहीं मिल रहा है तो आप डॉक्टर से मिलें और अपने गले का इलाज कराएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.