लाइफस्टाइल
Remedies To Remove Pimples: चेहरे पर कील-मुंहासों और छोटे-छोटे दानों से परेशान हैं तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
Acne Or Pimples Remedies: स्किन पर गंदगी, पसीना, फंगल, बैक्टीरिया और संक्रमण के कारण दानें और कील-मुहांसों की समस्या हो जाती है. चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं जो चेहरे को भद्दा बनाते हैं. स्किन केयर करने के बाद भी चेहरे पर छोटे-छोटे दाने (Pimples Remedies) बार-बार आते रहते हैं. आप इन्हें दूर करने के लिए यहां बताए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. इन घरेलू नुस्खों से कील-मुंहासों और छोटे-छोटे दानों को खत्म (Get rid of Pimples) कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में बताते हैं.
शहद
स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के लिए और त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए आ शहद को त्वचा पर लगा सकते हैं. शहद लगाने से स्किन में निखार आता है.
एलोवेरा
स्किन केयर के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा जेल त्वचा पर लगाने से त्वचा से संबंधित समस्या से निजात मिलता है.
चंदन
चंदन का पाउडर गुलाब जल के साथ मिक्स कर आप स्किन पर लगा सकते हैं. आप चंदन का पेस्ट चेहरे पर लगा लें इसके बाद इसे अच्छे से सूखने दें. सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें.
मुल्तानी मिट्टी
स्किन केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना अच्छा होता है. यह त्वचा को ठंडक प्रदान करती है. मुल्तानी मिट्टी को पीस लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें. इन उपायों को अपनाने से कील-मुहासों और दानों से छुटकारा मिलेगा साथ ही बेदाग और ग्लोइंग स्किन मिलेगी.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.