लाइफस्टाइल
Remedies to Reduce Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो आप इसे कम करने के लिए दूध में इस एक मसाले को मिलाकर पी सकते हैं. इससे आपको फायदा होगा.
Diabetes Care: ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने पर डायबिटीज की समस्या हो जाती है. यह एक लाइलाज बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर के अंगों को डैमेज करती है. डायबिटीज होने का कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली है. डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल काबू में रखकर ही इससे बचे रह सकते हैं.
ब्लड शुगर लेवल का कंट्रोल में करने के लिए आप दवाओं का सहारा ले सकते हैं इसके अलावा घरेलू उपायों से भी इसे कम कर सकते हैं. हाई ब्लड शुगर लेवल को डाउन करने के लिए दालचीनी को दूध में मिलाकर पी सकते हैं. रात को इसे पीने से सुबह तक शुगर लेवल काबू में आ जाएगा.
शुगर मरीज के लिए दालचीनी
डायबिटीज मरीज के लिए दालचीनी बहुत ही फायदेमंद होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल का काबू में करने में मदद करती है. दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने का काम करती है जिससे अचानक से होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है.
जोड़ों के दर्द से छुटकारा चाहिए तो जान लें क्या करें और क्या नहीं
ऐसे करें दालचीनी का सेवन
हाई ब्लड शुगर लेवल को काबू में करने के लिए रात को सोने से पहले आप दूध में दालचीनी पाउडर मिक्स करके पी सकते हैं. इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में चुटकीभर दालचीनी पाउडर मिलाएं. इसके बाद इसका सेवन करें. इसकी मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. इससे कई अन्य फायदे भी मिलते हैं.
- दालचीनी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी को बू्स्ट करने में भी मदद मिलती है. ऐसे में आप बीमारियों से बचे रहते हैं.
- यह दालचीनी वाला दूध सर्दी-ज़ुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.
- हड्डियों को मजबूत करने और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए इस दूध को पीना फायदेमंद होता है.
- पाचन के लिए भी यह अच्छा होता है इसके अलावा स्किन और बालों के लिए भी यह फायदेमंद होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.