Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

काले, घने और मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें Kalonji Hair Spray, यहां जानें बनाने का तरीका

Kalonji Hair Spray: बालों को मजबूत बनाने के लिए कलौंजी से बने हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कई हेयर प्रॉब्लम को दूर कर सकता है.

Latest News
काले, घने और मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें Kalonji Hair Spray, यहां जानें बनाने का तरीका

Kalonji Hair Spray

Add DNA as a Preferred Source

Hair Spray For Stop Hair loss: अक्सर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है. बालों के कमजोर होने के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. हेयर फॉल (Hair Fall) को रोकने के लिए घर पर कलौंजी से स्प्रे तैयार करके इस्तेमाल (How To Make Hair Spray) कर सकते हैं. इस स्प्रे के इस्तेमाल से लंबे, काले, चमकदार और मजबूत बाल होते हैं. कलौंजी के स्प्रे (Kalonji Hair Spray) के इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी कम होता है. चलिए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं.

ऐसे बनाएं कलौंजी का हेयर स्प्रे (How To Make Kalonji Hair Spray)
- कलौंजी का हेयर स्प्रे बनाने के लिए एक चम्मच कलौंजी, एक चम्मच मेथी दाना और 1 चम्मच गुलाब जल लें. साथ ही स्प्रे बनाने के लिए आधा गिलास पानी लें.
- बालों के लिए कलौंजी का हेयर स्प्रे बनाने के लिए एक कढ़ाई में पानी गर्म करने के लिए रख दें. पानी में मेथी दाना और कलौंजी को डालकर उबालें.


एक एग्जाम डिसाइड नहीं करता फ्यूचर, सचिन से लेकर जुकरबर्ग तक ने यूं ही नहीं बनाई अपनी अलग पहचान


- पानी को रंग बदलने तक उबालें. जब पानी का रंग बदलने लगे तो गैस बंद करके इस पानी को ठंडा कर लें.
- पानी को ठंडा होने के बाद किसी स्प्रे बोतल में भर लें. इसमें आप गुलाब जल मिला लें. इस पानी का इस्तेमाल आप हेयर स्प्रे की तरह कर सकते हैं.

ऐसे लगाएं हेयर स्प्रे (How To Apply Hair Spray)
बालों में इस हेयर स्प्रे को रात को सोने से पहले लगा सकते हैं. आप चाहे तो इसे शैंपू करने से करीब 2 घंटे पहले बालों में लगा लें. इस तरह बालों को पोषण मिलता है. बालों को मजबूत और मुलायम बनाने के लिए इस हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें. इससे हेयर फॉल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement