Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Arthritis के कारण सूजन और जोड़ों की अकड़न से हैं परेशान तो अपनाए ये 3 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम

Home Remedies For Arthritis: अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द से आराम के लिए आप यहां बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं.

Latest News
Arthritis के कारण सूजन और जोड़ों की अकड़न से हैं परेशान तो अपनाए ये 3 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम

Home Remedies For Arthritis

Add DNA as a Preferred Source

Arthritis Pain Relief: अगर आप अर्थराइटिस के दर्द के कारण परेशान रहते हैं तो कई तरह से इस दर्द (Gathiya Ka Dard) में आराम पा सकते हैं. वैसे तो इस दर्द से राहत के लिए कई तरह की दवाए लेते हैं लेकिन आप चाहे तो यहां बताए उपाय भी आजमा सकते हैं. इनसे दर्द में काफी हद तक आराम मिलेगा. चलिए आपको गठिया के दर्द से राहत के इन तीन जबरदस्त उपायों (Arthritis Remedies) के बारे में बताते हैं.

अर्थराइटिस के दर्द से आराम के लिए उपाय
डाइट में करें बदलाव

डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फलों को शामिल कर दर्द और सूजन से काफी हद तक आराम पा सकते हैं. आपको अर्थराइटिस के दर्द से राहत के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इससे सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं.


बारिश में भीगकर पड़ न जाए बीमार, बचने के लिए तुरंत करें ये 5 उपाय


एक्टिव रखें

जोड़ों के दर्द को कम करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम करना बहुत ही जरूरी होता है. अर्थराइटिस से राहत के लिए डाइट के साथ ही व्यायाम का भी ध्यान रखना चाहिए. आपको दर्द को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए.

करें ठंडी और गर्म सिंकाई

दर्द से तुरंत राहत के लिए सिंकाई करना एक बेहतर विकल्प होता है. इसके लिए आप गर्म और ठंडी सिंकाई कर सकते हैं. ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. सिंकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है. अगर आप एक्सरसाइज करते हैं और दर्द होता है तो तुरंत बाद ठंडी या गर्म सिंकाई से आराम पा सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement