लाइफस्टाइल
Questions To Ask Before Getting Married: शादी से पहले पार्टनर से कई सवालों का जबाव जान लेना बहुत ही जरूरी होता है. वरना बाद में यह रिश्ते में तनाव का कारण बन सकता है. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
Relationship Advice For Marriage: लड़का और लड़की के लिए शादी के रिश्ते में बंधना बहुत ही जरूरी है. लेकिन आजकल की खबरों के कारण लोग शादी से डर रहे हैं. शादी के बाद पार्टनर के बीच लड़ाई, तलाक और यहां तक की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. अगर आप भी इन चीजों से डरे हुए हैं तो शादी के पहले पार्टनर से इन सवालों का जबाव जरूर ले लें. शादी से पहले पार्टनर से इन सवालों को पूछना बहुत ही जरूरी है चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.
आजकल सोसायटी और घर वालों के दबाव में आकर भी लोग शादी कर रहे हैं तो ऐसे में पार्टनर से यह जरूर जान ले कि, वह शादी के लिए तैयार है या नहीं, अगर वह दबाव में शादी कर रहा हो तो आप ही रिश्ते के लिए मना कर दें.
शादी के बाद दोनों को मिलकर अपना संसार चलाना होता है. ऐसे में फाइनेंशियल गोल्स के बारे में खुलकर चर्चा करें. शादी के बाद दोनों के बीच इसको लेकर विवाद नहीं होना चाहिए.
पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियों की वजह बनती हैं ये आदतें, नहीं संभले तो टूट जाएगा रिश्ता
शादी के बाद पार्टनर कितने दिनों बाद बच्चे की प्लानिंग के बारे में सोच रहा है इसके बारे में भी जान लें. बच्चे की प्लानिंग को लेकर दोनों पार्टनर की सोच का मिलना जरूरी है.
पार्टनर का लाइफस्टाइल कैसा है उसे क्या पसंद है. इन सभी के बारे में जानकारी लें. किन चीजों का शौक है यह भी जान लें. दोनों को शादी से पहले अपने बीच तालमेल बैठाना बहुत ही जरूरी है.
यह सवाल हर किसी को अपने होने वाले पार्टनर से जरूर पूछना चाहिए. पार्टनर से जान लें कि, बीते समय में उनका कोई रिश्ता रहा है और इस समय वह किसी के साथ रिलेशन में तो नहीं है. वरना शादी के बाद आपका संसार बिगड़ जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.